नुक्कड़ नाटक के द्वारा नशे के दुष्प्रभाव के प्रति विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

बसंतपुर कंपोजिट विद्यालय में  'नुक्कड़ नाटक' का हुआ आयोजन 
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.नरेंद्र कुमार शुक्ल के निर्देशन में बुधवार को ‘नशा मुक्त युवा एवं विकसित भारत’ कार्यक्रम के अंतर्गत परिसर के विद्यार्थियों द्वारा बसंतपुर कंपोजिट विद्यालय में 'नुक्कड़ नाटक' का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के द्वारा विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया गया। 

कलाकारों ने प्रभावी प्रस्तुति के माध्यम से बताया कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और सामाजिक जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है। युवाओं को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के प्रति जागरूक कर उन्हें राष्ट्र-निर्माण के उद्देश्य को समर्पित जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी गयी। उक्त कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने नशामुक्ति की शपथ भी ली। 

कार्यक्रम की समन्यवक डॉ. सरिता पाण्डेय एवं सह समन्वयक डॉ. संदीप यादव रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ. प्रेम भूषण यादव, स्कूल की प्रधानाचार्या, शिक्षक एवं बसंतपुर गाँव के गणमान्य नागरिक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: विनय कुमार

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी