अमर शहीद मंगल पाण्डेय के शहादत दिवस पर 8 अप्रैल को होगा श्रद्धांजलि कार्यक्रम

प्रभात फेरी, गार्ड ऑफ ऑनर, श्रद्धांजलि सभा, दोगोला चैता आदि का होगा आयोजन
बलिया। सन 1857 के महानायक अमर शहीद मंगल पाण्डेय के शहादत दिवस के अवसर पर 8 अप्रैल, दिन बुधवार को प्रातः 9 बजे कदम चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है।

ट्रस्ट के सदस्य एवं पदाधिकारीगण इस अवसर पर माल्यार्पण कर अमर शहीद को नमन करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु ट्रस्ट के संरक्षक अभिज्ञान तिवारी एवं सचिव संतोष तिवारी के नेतृत्व में व्यापक तैयारी की जा रही है। वहीं, स्मारक समिति कदम चौराहा के अध्यक्ष शशिकांत चतुर्वेदी, सचिव राजकुमार पाण्डेय एवं संयोजक सियाराम यादव द्वारा गांव-गांव जाकर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रभात फेरी, गार्ड ऑफ ऑनर, श्रद्धांजलि सभा तथा दोगोला चैता जैसे सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 साथ ही युवाओं को मंगल पाण्डेय के जीवन और उनके बलिदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी, जिससे उनमें राष्ट्रभक्ति की भावना को बल मिले। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन