रोजगार मेले में 25 अभ्यर्थियों का प्रोविजनल चयन

जेएनसीयू में रोजगार मेले का हुआ आयोजन
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव (रोजगार मेला) उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना था। इस रोजगार मेले में उत्कर्ष फाइनेंस बैंक, डी एच एल कंपनी के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और योग्य अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न चरणों की प्रक्रिया के माध्यम से किया।

प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 97 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया, जिनमें से 65 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में सफल रहे। अंततः चयन प्रक्रिया के बाद 25 अभ्यर्थियों का प्रोविजनल (अस्थायी) चयन किया गया। कार्यक्रम में स्नातक एवं परास्नातक उत्तीर्ण एवं अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने इस पहल को विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि विश्वविद्यालय छात्रों को रोजगारोन्मुख बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

इस अवसर पर प्लेसमेंट सेल की सदस्या डॉ. अनुराधा राय, आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. विजय शंकर पाण्डेय एवं कार्यक्रम के आयोजक डॉ. गोपाल कृष्णा गुप्ता उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को अधिक से अधिक संख्या में ऐसे आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने भविष्य में भी इस प्रकार के रोजगारपरक कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन दिया है, साथ ही स्थानीय स्तर पर अधिक रोजगार अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में भी प्रयास तेज करने की बात कही है, ताकि अधिक से अधिक छात्र इसका लाभ उठा सकें।
रिपोर्ट: विनय कुमार

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा