बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बसंतपुर में रैली का आयोजन

पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में दिया संदेश
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के समाजकार्य विभाग द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत ग्राम कम्पोजिट विद्यालय, बसंतपुर में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कुलपति प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण एवं डॉ. पुष्पा मिश्रा, विभागाध्यक्ष समाजकार्य, के दिशा-निर्देश में संपन्न हुआ।

रैली में विद्यालय के कुल 58 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समाजकार्य के छात्रों ने बच्चों के साथ बसंतपुर गाँव में पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से बाल विवाह न करने तथा बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में संदेश दिया। रैली के दौरान बच्चों और ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक विकास पर बाल विवाह के नकारात्मक प्रभावों से अवगत कराया गया।

इस अवसर पर स्कूली बच्चों एवं छात्रों ने बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ भी ली। शपथ के माध्यम से सभी ने बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट: विनय कुमार

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन