रोहुआ पंचायत भवन पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन
सैकड़ों मरीजों का हुआ परीक्षण
बेलहरी (बलिया)। विकास खण्ड बेलहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत रोहुआ के पंचायत भवन पर मंगलवार को उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण सोसाइटी द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 800 ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लिया।
शिविर में चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीजों का गहन परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। साथ ही लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए गए। मरीजों की एच आई वी व सुगर जांच की गई। शिविर के नोडल प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी के प्रभारी डा. मुकर्रम रहे। अमर शहीद चेतना संस्थान के कार्यक्रम प्रबंधक अमरदीप विश्वकर्मा द्वारा संचालित इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मानवेन्द्र विक्रम सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण व फीता काटकर किया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी के डॉ. पंकज ओझा, डॉ. सर्वजीत यादव, डॉ. कन्हैया लाल ओझा एवं डॉ. एम. डब्ल्यू. अंसारी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों का परीक्षण किया। वहीं शांति देवी नेत्रालय बलिया के डॉ. अभिषेक गुप्ता व उनकी टीम एवं कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट ने भी विशेष सहयोग प्रदान किया। इस दौरान जिला चिकित्सालय के आईसीटीसी परामर्शदाता राजीव कुमार सेंगर एवं बसंत कुमार सिंह ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अरविंद सिंह, अजीत सिंह, रजनीश सिंह, बृज बिहारी सिंह, सत्येन्द्र सिंह, डब्लू सिंह, छोटू सिंह एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जितेन्द्र कुमार सहित अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव संतोष तिवारी ने किया।
रिपोर्ट: मोहसिन उर्फ रिंकू
Comments
Post a Comment