नव नियुक्त कुलपति प्रो० नरेंद्र कुमार शुक्ला का हुआ भव्य स्वागत

कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन कार्यक्रम संपन्न
बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया में नव नियुक्त कुलपति प्रोफेसर नरेंद्र कुमार शुक्ला जी के आगमन पर कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट, रेवती बलिया द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कुलपति महोदय को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया तथा उनके सफल एवं प्रेरणादायी कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रो० नरेंद्र कुमार शुक्ला जी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय शिक्षा, संस्कार एवं राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा। ट्रस्ट परिवार ने कुलपति महोदय के उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय का विकास पूरे पूर्वांचल के लिए गौरव का विषय बनेगा। इस अवसर पर संरक्षक अभिज्ञान तिवारी, संतोष तिवारी,अनिल मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन