फार्मर आईडी कार्ड रजिस्ट्रेशन शिविर का हुआ आयोजन

शिविर में बड़ी संख्या में किसानों ने कराया अपना पंजीकरण
रेवती (बलिया)। कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट कार्यालय, रेवती पर फार्मर आईडी कार्ड रजिस्ट्रेशन शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ साधन सरकारी समिति के अध्यक्ष श्री नारायण जी सिंह ने फीता काटकर किया।

शिविर में बड़ी संख्या में किसानों ने पहुंचकर अपना पंजीकरण कराया। इस दौरान किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम में ओमप्रकाश तिवारी, राजेश तिवारी, दीपक तिवारी, महावीर तिवारी, हरि प्रकाश तिवारी, शम्भू कान्त गृहज, सत्यप्रकाश तिवारी एवं कमला प्रसाद मिश्र सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर लेखपाल दीपक कुमार, अशोक कुमार रवि सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। इस आयोजन का संचालन एवं समन्वय ट्रस्ट के सचिव संतोष तिवारी ने किया। आयोजन को सफल बनाने में ट्रस्ट के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन