रसड़ा नपा अध्यक्ष ने अपने जन्मदिन पर जनसेवा हेतु संसाधन को किया समर्पित
आकस्मिक आपातकालीन परिस्थितियो में सहायतार्थ ई रिक्शा एम्बुलेंस स्वर्गरथ कराया उपलब्ध
रसड़ा (बलिया)। नगर पालिका परिषद रसडा़ के अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल ने अपने जन्म दिन पर रसड़ा गांधी पार्क में एक जनसेवा का भव्य आयोजन किया जिसमें नगर सहित आसपास के हजारो की संख्या में आकर जन्मदिन की बधाई देने के साथ साथ दीर्घायु की कामना की।
जन्म दिन पर नपा अध्यक्ष ने ई-रिक्सा एम्बुलेंस स्वर्गरथ, एम्बुलेंस जरूरत व जरूरतमंद लोगो के लिए स्वास्थ्य सेवा संबन्धित सुविधाओ को नगर की जनमानस को समर्पित किया। इन सेवा संसाधन का मुख्य उद्देश्य आकस्मिक आपातकालीन कालीनन परिस्थितियो मे आम आदमी आम नागरिक को विशेषकर गरीब तबके लोगो को जरूरत मंदो को तत्वरित उपलब्ध कराना है। स्वास्थ्य के मद मे स्वास्थ्य विभाग को 8.75 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। यह धनराशि नगर मे स्वास्थ्य सेवा के लिए आर्थिक स्थिति सुदृढ करने स्वास्थ्य जनसेवा को प्रभावी बनाने में व नागरिको अच्छी चिकित्सा सेवा उपलब्ध के उद्देश्य से की गई है। इस कार्यक्रम में वक्ताओ ने कहा कि जन्म दिन मनाने का उद्देश्य जन्मदिन मनाना नही जन्म उत्सव ही नही अपितु, जनसेवा का माध्यम व जन सेवा का संसाधन विकास कार्य करना, जनसेवा करना मुख्य सेवा सार्थक होगा। नगर पालिका द्वारा यह किया गया पहला या कार्य जनप्रतिनिधियो का दायित्व का प्रतिबद्धता एक महत्वपूर्ण उद्दाहरण है।
वक्ताओ ने कहा कि नगर पालिका द्वारा यह संसाधन 24 घंटा निःशुल्क उपलब्ध है। इस दौरान कहा कि नेत्र रोग मोतियाबिंद माह के 9 तारीख को जांच व आपरेशन निरंतर संचालित की जायेगी जिसे यह नगरवासियो को सीधा लाभ मिल सकेगी। नगरवासियो नें इस हितकारी कार्य की सराहना की और आपातकालीन संसाधन जो समर्पित की गयी है यह सेवा लोगो के लिए प्रेणादायक है। यह विनय शंकर जायसवाल का पहल पूर्व से सेवा भाव और नागरिको के लिए स्वास्थ्य सेवा सेवा लेकर आपातकालीन संसाधन सेवा समर्पित कर अपने कर्त्तव्य का पालन के साथ साथ सेवा में लगे रहना जीवन का मूल उद्देश्य है जिससे विनय शंकर जायसवाल निरंतर विकास कार्यो व सेवा से लोगों मे लोक प्रिय है।
जन्म दिन पर कार्यक्रम के समापन पर अध्यक्ष ने कहा मेरा जीवन लोगो के सेवा के लिए समर्पित है। इस अवसर पर नगर प्रबुद्ध लोगो में दीनानाथ सिह थाना प्रभारी योगेन्द्र बहादुर सिंह बब्लू आदि रहे।
रिपोर्ट: मोहसिन उर्फ रिंकू
Comments
Post a Comment