आजमगढ़- वाराणसी सिटी परीक्षा विशेष गाड़ी का संचलन 20 एवं 21 मई को

लेखपाल परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों के लिए चलेगी विशेष ट्रेन
वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर प्रदेश लेखपाल परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 05191/ 05192 आजमगढ़-वाराणसी सिटी-आजमगढ़ परीक्षा विशेष गाड़ी का संचलन 20 एवं 21 मई,2026 को किया जायेगा।

उक्त जानकारी देते हुए जनसंपर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि 05191 आजमगढ़-वाराणसी सिटी परीक्षा विशेष गाड़ी 20 मई,2026 को आजमगढ़ से 22:00 बजे प्रस्थान कर मऊ से 23:30 बजे दूसरे दिन  औड़िहार से 00:30 बजे छूटकर वाराणसी सिटी 02:30 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 05192 वाराणसी सिटी-आजमगढ़ परीक्षा विशेष गाड़ी 21 मई,2026 को वाराणसी सिटी से 14:35 बजे प्रस्थान कर औड़िहार से 15:12 बजे, मऊ  से 16:45 बजे छूटकर 17:30 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी ।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा