स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ्य जीवन हेतु वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कंपोजिट विद्यालय, सिकंदरपुर नवानगर मे छात्र- छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी लगा लोगो को किया जागरूक
सिकंदरपुर (बलिया)। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा जिलाधिकारी बलिया के निर्देशन मे जिला विज्ञान क्लब बलिया द्वारा कंपोजिट विद्यालय, सिकंदरपुर नवानगर बलिया मे स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन हेतु वैज्ञानिक जागरूकता कर्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे विभिन्न विद्यालयों के छात्र एवं छात्राओं द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी लगाकर एवं विज्ञान गीत के माध्यम से पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए लोगो को जागरूक किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सुशील कुमार अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक अरुण कुमार त्रिपाठी एआरपी, एसआरजी बेसिक शिक्षा आशुतोष कुमार सिंह तोमर, प्रमोद कुमार मिश्रा विशेषज्ञ प्रयागराज ने दीप प्रज्वलित करके किया।  विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिलाष कुमार मिश्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। जिला समन्वयक अतुल कुमार ने परिषद द्वारा जनपद मे जिला विज्ञान क्लब बलिया द्वारा आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। प्रमोद कुमार मिश्रा विशेषज्ञ प्रयागराज ने खाद्य पदार्थों में मिलावट की जाँच करने की विधि बताई साथ ही मिलावट से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों के प्रति सतर्क किया।

एसआरजी और विशेषज्ञ आशुतोष कुमार सिंह तोमर ने विज्ञान के कई प्रयोगों को कर के दिखाया साथ ही उपस्थित छात्रों को प्रशिक्षित करने का कार्य किए। खेल शिक्षक सियाराम यादव ने स्वस्थ्य जीवन के लिए योग के महत्व पर जानकारी दी। साथ ही उन्होंने पानी पीने का सही तरीका, स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए आसनों और उनके लाभो को बताया। अरुण कुमार त्रिपाठी एआरपी ने बच्चों को बताया कि पृथ्वी से हम सभी को पोषण प्राप्त होता है। इसलिए पृथ्वी को हम मां कहते है। प्रकृति को सम्पूर्णता प्रदान करने के लिए नभ, जल, आग, वायु, पृथ्वी  मुख्य रूप से योगदान देते है। विगत कई वर्षो से कृषि रसायन के अंधाधुंध प्रयोग करनेसे हमारी भूमि एवं पर्यावरण दूषित होकर जहरीला हो गया है।जिससे मानव कैंसर जैसी घातक  बीमारियों के शिकार हो रहे।

मुख्य अतिथि मनोज कुमार पांडेय ईओ नगर पालिका परिषद् सिकंदरपुर ने कहा कि आधुनिकता की दौर मानव इतना आगे निकल गया है कि वह अपने पारम्परिक अन्न एवं अन्य चीजों को छोड़ रहा है। आज हमे अपने छोटे एवं मोटे अनाजो सावा, कोदो, चीना काकून, बाजरा, ज्वार, मक्का की ओर वापस आने की आवश्यकता है। 

इस कार्यक्रम मे पोस्टर, विज्ञान मॉडल, भाषण, क्विज प्रतियोगिताओ मे शामिल प्रतिभागी बच्चों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम विभिन्न विद्यालयों के छात्र एवं छात्राओ ने प्रतिभाग किया। सभी प्रतिभागी छात्रों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिला विज्ञान क्लब द्वारा अतिथियों  को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम का संचालन सुधीर कुमार सिंह ने तथा अध्यक्षता पूर्व शिक्षक राजा राम यादव ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. मोहनकांत राय, विनय कुमार यादव, राजकुमार जी, अमित कुमार सिंह, विनय कुमार यादव, अशोक कुमार यादव आदि ने महत्वपूर्ण सहयोग किया।

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन