‘द स्वयंवर’ के 92वें शोरूम का भव्य उद्घाटन


                                                                   
बलिया में खुला पुरुषों के लग्जरी परिधानों का नया ठिकाना
बलिया। पुरुषों के फैशन और पारंपरिक परिधानों की दुनिया में देशभर में अपनी अलग पहचान बना चुके मशहूर पैन-इंडिया ब्रांड ‘द स्वयंवर’ (The Swayamvar) के नए एक्सक्लूसिव शोरूम का गुरुवार को बलिया में भव्य शुभारंभ हुआ। टाउन हॉल रोड, कासिम बाजार (फर्स्ट क्राई के पास) स्थित इस आलीशान शोरूम का उद्घाटन बेहद उत्साह और गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। पूरे देश में तेजी से लोकप्रिय हो रहे इस प्रतिष्ठित ब्रांड का यह 92वाँ शोरूम है, जबकि बलिया में इसका पहला आउटलेट है।

शोरूम की ओनर पूनम कृष्णा सेठ ने बताया कि बलिया और आसपास के जिलों के लोगों को अब पुरुषों के प्रीमियम एथनिक वियर और शानदार फॉर्मल वियर की विस्तृत रेंज एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी। शादी-विवाह, त्योहार और विशेष आयोजनों को ध्यान में रखते हुए इस शोरूम को खास रूप से डिजाइन किया गया है।

विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बांसडीह विधानसभा की माननीय विधायक श्रीमती केतकी सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, प्रसिद्ध समाजसेवी राणा योगेन्द्र विक्रम सिंह माण्डलू (भैया) तथा वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेन्द्र सिंह पप्पू विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने शोरूम का अवलोकन किया और पूनम कृष्णा सेठ व उनकी टीम को बलिया में इतने भव्य और आधुनिक मेंस वियर शोरूम की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।

दूल्हों के लिए कम्प्लीट रॉयल कलेक्शन
‘द स्वयंवर’ अपने ग्राहकों के लिए दूल्हों का कम्प्लीट कलेक्शन लेकर आया है। यहाँ सेहरे से लेकर रॉयल शेरवानी, इंडो-वेस्टर्न, कुर्ता- पायजामा, जोधपुरी सूट, ब्लेजर और मैचिंग फुटवियर तक सब कुछ एक ही छत के नीचे उपलब्ध है। शोरूम में हर परिधान को बेहतरीन फैब्रिक, आधुनिक डिजाइन और शानदार कारीगरी के साथ तैयार किया गया है, जिससे ग्राहकों को रॉयल और वीआईपी लुक मिल सके।

कंपनी टीम और गणमान्य लोगों की मौजूदगी
इस अवसर पर कंपनी की ओर से श्रीकांत झुनझुनावाला, विपिन गुप्ता, आवेश गौतम, संजय गुप्ता, विक्की जायसवाल और अनिल पटवा मौजूद रहे तथा कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को संभाला। वहीं ओनर पूनम कृष्णा सेठ के साथ कृष्णा सेठ एवं किशन प्रताप सिंह (राहुल) ने आए हुए सभी अतिथियों और ग्राहकों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।

उद्घाटन समारोह में जय शंकर सिंह सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक, व्यवसायी एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। उद्घाटन के पहले ही दिन शोरूम में ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिली। लोगों ने बलिया में इतने बड़े स्तर के लग्जरी मेंस वियर स्टोर के खुलने पर खुशी जाहिर करते हुए इसे शहर के लिए एक बड़ी सौगात बताया।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा