व्यवसाय बनकर रह गई है आज की पत्रकारिता: दिग्विजय सिंह

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर रसड़ा में पत्रकारों ने रखे अपने विचार 
रसड़ा(बलिया)। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन स्टेशन रोड स्थित एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर स्थानीय पत्रकार मतलूब अहमद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। 

इस अवसर पत्रकार दिग्विजय सिंह ने कहा कि आज से 200 वर्ष पहले कोलकाता से जुगल किशोर मिश्रा ने उतंड मार्तंड नाम का अखबार प्रकाशित किया था। यह अखबार राष्ट्र की चेतना को जागृत करने वाला था और समाज को दिशा देना, सत्ता से सवाल करना और आजादी को एक मिशन के रूप में स्थापित करना इस अखबार का उद्देश्य था लेकिन आज की पत्रकारिता व्यवसाय बनकर रह गई है। हम सभी को संगठित होकर पत्रकारों के खिलाफ उठने वाले किसी भी आवाज को दबाना होगा। हमें लोकतंत्र के प्रति जागरूक होना पड़ेगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार इश्तियाक अहमद, हरिंदर वर्मा, कृष्णा शर्मा, गोपाल जी गुप्त, सादिक अहमद, सुनील सरदारपुरी, ओमप्रकाश वर्मा, संतोष कुमार सिंह, लल्लन बागी, शैलेंद्र सिंह, संजय शर्मा, अखिलेश सैनी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्याम कृष्ण गोयल ने किया।
रिपोर्ट: मोहसिन उर्फ रिंकू

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन