"प्रेरणा दिवस" के रूप में मनाई गई स्व.हरिश्चंद्र अग्रवाल जी की पुण्यतिथि

पुष्पांजलि के द्वारा अर्पित की श्रद्धांजलि
बलिया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, बलिया के द्वारा शहर के गुरुद्वारा रोड में 26 मई दिन मंगलवार को स्वर्गीय हरिश्चंद्र अग्रवाल जी का पुण्यतिथि के अवसर पर  "प्रेरणा दिवस" मनाया गया। 

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी, जिला अध्यक्ष प्रयाग  चौहान, युवा जिला अध्यक्ष रविंद्र पटेल,  जिला मीडिया प्रभारी प्रीतम गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप वर्मा पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल, प्रदेश उपाध्यक्ष फेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया व्यापार मंडल रजनीकांत सिंह, जिला अध्यक्ष मंजय सिंह पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल, व्यापारी नेता राहुल कुमार गुप्ता, आकाश पटेल फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल जिला उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री विनोद वर्मा, नगर अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता, युवा नगर उपाध्यक्ष काशी नाथ वर्मा, राजन वर्मा, अवधेश सिंह, भीम गुप्ता, राजू कुमार, सुशील गुप्ता, निहाल सिंह आदि बहुत सारे लोग उपस्थित रहे और पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 

कार्यक्रम के अंत में अरविंद गांधी प्रदेश उपाध्यक्ष ने प्रेरणा दिवस के अवसर पर प्रकाश डाला। श्रद्धांजलि देने के लिए अंत  में उपस्थित सभी लोगो ने दो मिनट का मौन रहकर शोक प्रकट किया।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा