मनोज शाह को गोंगपा युवा मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष

कई लोगों ने दी बधाई व शुभकामनाएं
बलिया। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विधायक मा.तुलेश्वर सिंह मरकाम जी के निर्देश व अनुमोदन पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा.अनिल सिंह धुर्वे जी द्वारा राज्य- उत्तर प्रदेश, जिला व तहसील- बलिया अंतर्गत ग्राम- बरवां निवासी मनोज कुमार शाह को उनकी पार्टी के प्रति निष्ठा, समर्पण, कार्यकुशलता और जनांदोलनों में उनके जुझारूपन को देखते हुए उन्हें गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इस पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री/ उत्तर प्रदेश प्रभारी अरविंद गोंडवाना ने खुशी व हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि मनोज शाह जैसे जुझारू युवा नेता को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने से निश्चित ही युवा वर्ग एक नई ऊर्जा के साथ गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से अधिकाधिक संख्या में जुड़ेंगे। भारतीय संविधान की उद्देशिका में उल्लिखित राजनीतिक न्याय, सामाजिक न्याय, आर्थिक न्याय का शत प्रतिशत पूर्ण रूप से लागू अनुपालन कराने हेतु तथा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की आर्थिक गणतंत्र स्थापना मिशन। भ्रष्टाचार मुक्त भारत- रोजगार युक्त भारत के निर्माण हेतु संगठित संघर्ष राष्ट्रव्यापी जनांदोलन खड़ा करने में बल मिलेगा। 

नवनियुक्त गोंगपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज शाह को अरविंद गोंडवाना के अलावा गोंडवाना विचारक छितेश्वर गोंड, आगसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश कुमार गोंड, गोंगपा के प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू सिंह मरावी, प्रदेश महासचिव गोपाल जी खरवार, जिला संरक्षक सुमेर गोंड, जिलाध्यक्ष सुरेश शाह, जिलासचिव परशुराम खरवार, लल्लन गोंड, संजय गोंड, उमाशंकर गोंड, सुदेश शाह, जीउत जी गोंड, कन्हैया गोंड, शंकर गोंड, ओमप्रकाश गोंड, बच्चालाल गोंड, दीपू गोंड सहित कई लोगों ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा