उत्साह व अकीदत के साथ मना ईद-उल-अजहा बकरीद का त्योहार

नगर सहित ग्रामीण अंचलो मे हर्षोल्लास के साथ मना बकरीद
रसड़ा (बलिया)। ईद उल अजहा बकरीद का त्योहार गुरुवार को उत्साह व हर्षो उल्लास व अकीदत से नगर सहित ग्रामीण अंचलो में मनाया गया। इस त्योहार पर कुर्बानी देकर परिवार मेंं समाज तथा देश की सलामती की अल्लाह ताला से दुआ की तथा परिवार खुशी  सुख चैन से सलामत रहे अल्लाह से सुख व बरकत की दुआ की गयी। 

नगर मेंं गुरूवार को मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह से समयानुसार नगर के साढ़े छ:बजे से सवा सात बजे तक विभिन्न मस्जिदो इदगाहो में नमाज अदा कर एक दूसरे  गले मिल दुआ- सलामती की नेक रास्ते पर चलने की दुआ की इस त्योहार पर मुस्लिम समुदाय के भाई बन्धु को अपने घर पूर्व में दावत देकर बुलाये गये लोगो को और कुर्बान की गयी सामग्री के साथ  घर बने अच्छे पकवान व सेवई फल तथा अन्य सामग्री खिला कर खुशिया मनाते हुए अल्लाह से दुआ मांगी।

 इस त्योहार पर नपा के नगर अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल ने नगर में साफ सफाई के साथ पानी की व्यवस्था की और नमाज अदा करते समय मुस्लिम बन्धु से गले मिलते हुए इद उल अजहर बकरीद त्योहार पर बधाई दी है तथा हमेशा सेवा करने की आशिर्वाद मांगा। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष विनय सभासद व नपा कर्मचारी तथा गैर समुदाय के लोग भारी संख्या में रहे।
रिपोर्ट: मोहसिन उर्फ रिंकू

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन