विद्यालय परिसर में रोपे गए विभिन्न प्रजातियों के पौधे

गंगा समग्र, बलिया द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का किया गया आयोजन
बलिया। "जय गंगे, अविरत्र गंगा– निर्मल गंगा" के पावन संकल्प के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के निर्माण के उद्देश्य से गंगा समग्र, बलिया द्वारा आज सरस्वती शिशु मंदिर, आनंद नगर तथा नागाजी सरस्वती इंटर कॉलेज, जीराबस्ती में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन एवं प्रकृति के प्रति जन- जागरूकता का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि माँ गंगा सहित समस्त नदियों की अविरलता एवं निर्मलता बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर उनके संरक्षण का भी संकल्प ले।

इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व प्रधानाचार्य श्री मनिराम मिश्रा जी, गंगा समग्र के प्रांतीय तालाब प्रमुख श्री राजेश्वर गिरी जी, प्रांतीय कोषप्रमुख श्री दिलीप जी, तमसा भाग प्रमुख श्री धनंजय उपाध्याय जी, गंगा समग्र बलिया के जिला संयोजक, जिला वृक्षारोपण प्रमुख श्री सौरव जी, श्री राजू जी, प्रधानाचार्य श्री प्रेमशंकर मिश्र जी, विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र- छात्राएँ तथा गंगा समग्र के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित जनों द्वारा पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों के संवर्धन तथा माँ गंगा की निर्मलता एवं अविरलता के लिए निरंतर कार्य करने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
जय गंगे! अविरल गंगा – निर्मल गंगा।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-