माँ गंगा की अविरलता एवं निर्मलता हेतु प्रयासों पर हुई चर्चा

गंगा समग्र द्वारा जनजागरूकता गोष्ठी एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण 
बलिया। गंगा समग्र के तत्वावधान में जीरा बस्ती, विकास खंड हनुमानगंज स्थित शिवजी के मंदिर परिसर में जनजागरूकता गोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। गोष्ठी में गंगा समग्र के उद्देश्यों, माँ गंगा की अविरलता एवं निर्मलता, पर्यावरण संरक्षण तथा वृक्षों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

 उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, उनकी देखभाल करने तथा माँ गंगा एवं अन्य जलस्रोतों को स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से गंगा समग्र के जिला वृक्षारोपण आयाम प्रमुख श्री सौरभ जी, पत्रिका प्रमुख श्री मनमोहन पांडेय जी, श्री सुनील पांडेय जी, श्री अजय कुमार तिवारी जी तथा श्री सुयस मिश्रा जी उपस्थित रहे।

 कार्यक्रम में गंगा समग्र के अन्य कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भी सहभागिता की और पर्यावरण संरक्षण तथा माँ गंगा की स्वच्छता के लिए सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र, पर्यावरण एवं माँ गंगा की सेवा के संकल्प के साथ हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-