गंगा समग्र के कार्यकर्ताओं ने की गंगा आरती

किया भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, दिलाई स्वच्छता की शपथ
बलिया। गंगा समग्र बलिया के जिला संयोजक श्री धनंजय उपाध्याय के नेतृत्व में गंगा समग्र के कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार को माँ गंगा की विधि-विधानपूर्वक आरती की गई तथा भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन संपन्न हुआ।

इस अवसर पर माँ गंगा की अविरलता एवं निर्मलता के संरक्षण का संकल्प लेते हुए उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं को गंगा संरक्षण एवं स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। वक्ताओं ने कहा कि माँ गंगा की स्वच्छता, अविरलता और पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है तथा इसके लिए जन-जागरण और जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से गंगा समग्र के प्रांतीय शिक्षण आयाम प्रमुख श्री गणेश पाठक जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त श्री मदन मोहन मिश्रा जी, श्री मदन मोहन पाण्डे जी, श्री शशिभूषण चौबे जी, श्री जवाहर चौहान जी, श्री जय किश चौबे जी तथा अधिवक्ता श्री सुधीर कुमार मिश्रा जी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम का समापन "हर-हर गंगे", "हर-हर महादेव" तथा "भारत माता की जय" के उद्घोष के साथ हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन