बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन-पूजन को उमड़े श्रद्धालु

भव्य भंडारा श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न
वाराणसी। काशी की पावन धरती पर बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन, पूजन, भजन-कीर्तन एवं भव्य भंडारे का आयोजन 4 अक्टूबर दिन रविवार को सारनाथ स्टेशन के बगल में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन बाबा गणिनाथ भक्त मण्डल, शाखा काशी के तत्वावधान में किया गया।

 श्रद्धालुओं का आगमन सुबह से ही प्रारम्भ हो गया। भक्तों ने बाबा नीम करौली महाराज के दिव्य दर्शन एवं पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा भजन-कीर्तन में सम्मिलित होकर भक्तिमय वातावरण बनाया। कार्यक्रम के पश्चात आयोजित भव्य भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सेवा भाव से जुड़े कार्यकर्ताओं एवं महिला मंडल की सहयोगिनियों ने पूरे कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक योगदान दिया। भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रेम एवं श्रद्धा के साथ प्रसाद वितरित किया गया।


महिला मंडल की विशेष सहभागिता
कार्यक्रम की सफलता में महिला मंडल की सेवा सहयोगिनियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शीला कांडू, रेणु गुप्ता, संगीता गुप्ता, अन्नपूर्णा गुप्ता, रीता गुप्ता, मीरा गुप्ता, श्यामा गुप्ता, चिंतामणि गुप्ता, गुड़िया गुप्ता, पूनम गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, कंचन गुप्ता, कुसुम गुप्ता, शिल्पी गुप्ता, प्रतिमा गुप्ता, सरिता गुप्ता, अर्चना गुप्ता, रुद्राणी गुप्ता, मेनका गुप्ता, चंदा गुप्ता, गीता गुप्ता, विमलेश गुप्ता, चंद्रकला गुप्ता, रिंकू गुप्ता, अनु गुप्ता, निशा गुप्ता, आस्था गुप्ता, प्रेमा गुप्ता, नीलम गुप्ता, अंजू गुप्ता, शालिनी गुप्ता, ज्योति गुप्ता, कंचन गुप्ता, राधिका गुप्ता एवं चंचल गुप्ता सहित महिला मंडल की सभी सहयोगिनियों ने सेवा कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। 

जिला अध्यक्ष आलोक गुप्ता, पूर्व राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता, निखिल गुप्ता, रंजीत गुप्ता ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं, सेवाभावी कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

बाबा गणिनाथ भक्त मण्डल, शाखा काशी ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सेवा कार्य समाज में आपसी प्रेम, श्रद्धा और सेवा भावना को मजबूत करते हैं। सभी श्रद्धालुओं की उपस्थिति एवं सहयोग के लिए हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन