नरही एफपीओ के शेयर धारको और दुग्ध उत्पादकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
एफपीओ से जुड़े लोगों को दी गई बैकिंग से सम्बंधित आवश्यक जानकारी
नरही (बलिया)। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड द्वारा प्रायोजित एवं माँ सुरसरी सेवा संस्थान, कथरिया द्वारा सोहांव ब्लॉक में संचालित एफपीओ सोहांव नारायण फार्मर डेयरी प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, नरही के शेयर धारको और दुग्ध उत्पादकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नरही गांव में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सम्राट मुखर्जी महाप्रबंधक नाबार्ड लखनऊ और डीडीएम नाबार्ड मोहित यादव ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
अपने संबोधन में महाप्रबंधक नाबार्ड लखनऊ सम्राट मुखर्जी ने कहा कि नाबार्ड के सहयोग से गठित यह एफपीओ इतने कम समय में क्षेत्र में भारी मात्रा में दुग्ध उत्पादन करने के साथ साथ उससे जुड़ी व्यवसायिक गतिविधियों में एक आयाम स्थापित करने का कार्य कर रहा ह। इस दौरान मोहित यादव डीडीएम नाबार्ड ने एफपीओ से जुड़े लोगों को बैकिंग से सम्बंधित आवश्यक जानकारी देने का कार्य किया गया। इससे पहले महाप्रबंधक नाबार्ड ने एफपीओ के सीईओ वैभव नारायण राय से गतिविधियों को बड़ी ही बारीकी से जानकारी प्राप्त करते हुए सभी गतिविधियों को देखा और व्यवस्थित रूप से कार्यप्रणाली को देखकर खुशी जाहिर किया।
इस दौरान निदेशक नमोनारायण राय, अरविंद कुमार पाण्डेय, प्रिंस कुमार, धर्मेंद्र कुमार राय, हर्ष उपाध्याय, राजकुमार उपस्थित होकर अपने अपने अनुभव साझा किये। बांसडीह में संचालित एफपीओ सी पी कृषक उत्पादक संगठन सहकारी समिति के सीईओ अभिषेक सिंह , योगेंद्र सिंह, रामनाथ सिंह, सतेंद्र शाहनी, आदित्य सिंह सहित तमाम पदाधिकारीयो द्वारा सीपी कृषक एफपीओ की गतिविधियों से अवगत कराया।
कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव डॉ सुधीर कुमार सिंह ने तथा आभार एफपीओ के सीईओ वैभव नारायण राय ने ब्यक्त किया। इस दौरान महाप्रबंधक नाबार्ड ने मिल्क एटीम को देखकर खुशी जाहिर किया। इस दौरान एफपीओ के सदस्य के साथ ही क्षेत्र के दुग्ध उत्पादक उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment