एस.एन. पब्लिक कान्वेंट स्कूल में 31 जुलाई तक प्रवेश

प्ले ग्रुप से 8वीं तक मान्यता प्राप्त
बलिया। नगर के अमरपाली रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित एस.एन. पब्लिक कान्वेंट स्कूल में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। स्कूल प्रबंधक विजय प्रताप चौरसिया ने बताया कि प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

 उन्होंने बताया कि विद्यालय में प्ले ग्रुप से कक्षा 8 तक की कक्षाएं संचालित की जाती हैं जो शासन द्वारा मान्यता प्राप्त हैं। विद्यालय में बच्चों को इंग्लिश मीडियम के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाती है।

सुविधाओं के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे, कंप्यूटर क्लास, स्मार्ट क्लास, विज्ञान प्रयोगशाला और योग्य एवं प्रशिक्षित शिक्षक उपलब्ध हैं। साथ ही बच्चों के आने-जाने के लिए स्कूल वैन की सुविधा भी दी गई है।

श्री चौरसिया ने बताया कि अभिभावकों से बेहतर समन्वय के लिए हर महीने घर जाकर संपर्क किया जाता है और हर 3 महीने पर बच्चों की प्रगति रिपोर्ट अभिभावकों को सौंपी जाती है। इच्छुक अभिभावक 31 जुलाई से पहले विद्यालय परिसर में संपर्क कर सकते हैं।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-