मृत सदस्य के परिवार को दिया 10 लाख 21 हजार का आर्थिक सहयोग
इस मानवीय सहयोग में बलिया के 895 सदस्यों ने निभाई अहम भूमिका: उमेश
रसड़ा (बलिया)। नेशनल सेल्फ केयर टीम (एनएससीटी) सेवा परमो धर्म की भावना से प्रेरित होकर हम सबका, हम सबके लिए, हम सबके द्वारा के समभाव से देश व प्रदेश के सभी संवर्गो के अंतर्गत आने वाले नागरिकों, कर्मचारियों, अधिकारियों, संविदाकर्मियों समेत सभी जनमानस की जरूरी आर्थिक, सामाजिक एवं विभिन्न प्रकार की सहायता हेतु बनाई गई थी जिसका अब सार्थक परिणाम व्यापक रूप से धरताल पर देखने को मिल रहा है।
एनएससीटी ने अपने छठवें सहयोग प्रतागढ़ जनपद के मृत सदस्य जमालुद्दीन अंसारी की धर्मपत्नी नसरीना बानो के खाते में मात्र 50-50 रूपए के सहयोग के बदतौलत नामिनी के खाते में 10 लाख 21 हजार रूपये का सहयोग कर अपने पिछले सभी रिकार्ड को तोड़ दिया है।
यह जानकारी देते हुए एनएससीटी बलिया जनपद के जिलाध्यक्ष उमेश राम कन्नौजिया ने बताया कि इस छठवें सहयोग में बलिया जनपद के सदस्यों की अहम भूमिका रही। उन्होंने बताया कि एनएससीटी के संस्थापक विवेकानंद, सह संस्थापक सुदेश पांडेय, संजीव रजक, संस्थापक मंडल के बबीता वर्मा, संगठन मंत्री अंकिता शुक्ला, डॉ फारूक, प्रदेश धअध्यक्ष अनिल वर्मा, प्रांतीय सचिव सन्नी सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष वेद निमेष आदि सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के दिशा-निर्देशन में सभी जनपदों के पदाधिकारियों के निष्ठापूर्वक इस छठवें सहयोग में अपना अमूल्य योगदान देकर व दिलाकर एनएससीटी के सहयोग को स्वर्णिम अक्षरों में अंकित कराने में सार्थक भूमिका का संपादन किया है।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस सहयोग में बागी बलिया जनपद की भी अहम भूमिका रही जिसमें 895 सदस्यों ने अहम योगदान दिया। उन्होंने इस मानवीय सहयोग में अहम भूमिका निर्वहन करने वाले एनएससीटी बलिया जिलामंत्री महिमा पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील कुमार, जिला आईटी सेल प्रभारी सबीहा नूर अंसारी, जिला उपाध्यक्ष रानी पांडेय, जिला मंत्री उत्तम कुमार, जिला प्रवक्ता अमृत कुमार सिंह, जिला मीडिया प्रभारी राहुल कुमार प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया है कि आने वाले दिनों में एनएससीटी कई और कीर्तिमान स्थापित करने में सफल साबित होगी।
रिपोर्ट: मोहसिन उर्फ रिंकू
Comments
Post a Comment