सम सेमेस्टर परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन प्रारम्भ

सबसे पहले सम सेमेस्टर परीक्षा का आयोजन एवं मूल्यांकन आरंभ कराने वाला विवि है जेएनसीयू
बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन मंगलवार से विधिवत पूजन अर्चन के साथ प्रारम्भ हुआ। जेएनसीयू के सभी सम्बद्ध महाविद्यालयों के परीक्षार्थियों के सभी विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन केंद्रीकृत रूप में विश्वविद्यालय के मंगलम् परीक्षा भवन में किया जायेगा। 

मूल्यांकन के प्रथम दिन बीए समाजशास्त्र और बी. एस-सी कृषि की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 30 परीक्षकों द्वारा किया गया। प्रो. बृजेश सिंह, संकायाध्यक्ष, कृषि विज्ञान, समन्वयक, डॉ. प्रमोद शंकर पाण्डेय एवं डॉ. रंजना मल्ल सह समन्वयक की टीम द्वारा मूल्यांकन कार्य का संपादन किया जा रहा है। कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता एवं कुलसचिव/ परीक्षा नियंत्रक एस. एल. पाल द्वारा मूल्यांकन कार्य की सतत निगरानी की जा रही है। विगत कई वर्षों से जेएनसीयू परीक्षाओं के आयोजन, मूल्यांकन एवं परीक्षा फल प्रदान करने में प्रदेश के अग्रणी विश्वविद्यालयों में शुमार है। इस वर्ष भी जेएनसीयू ने सम सेमेस्टर परीक्षा का आयोजन सबसे पहले किया और मूल्यांकन भी आरंभ कराने वाला पहला विश्वविद्यालय है।
रिपोर्ट: विनय कुमार

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन