भव्य सामूहिक चित्रगुप्त पूजा एवं विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

रसड़ा में सामूहिक चित्रगुप्त पूजा में अनुप नगर में उमड़ा जनसैलाब
रसड़ा (बलिया)। स्थानीय अनूप नगर में रविवार की देर रात श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जहां श्री चित्रगुप्त कायस्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में भव्य सामूहिक चित्रगुप्त पूजा एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जो शाम 7 बजे से शुरू हुआ यह आयोजन देर रात तक धार्मिक उल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ चलता रहा। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में कायस्थ समाज सहित विभिन्न समाजों के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

पूरे आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की मनमोहक प्रतिमा के समक्ष श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि और सद्बुद्धि की कामना की। वैदिक मंत्रोच्चार और हवन-पूजन के बीच कलम-दवात की पूजा भी श्रद्धा के साथ संपन्न हुई, जो ज्ञान, शिक्षा और सत्यनिष्ठा का प्रतीक मानी जाती है। पूजा के बाद आयोजित विशाल भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की। पूरे वातावरण में भक्ति, भाईचारा और सामाजिक समरसता की झलक स्पष्ट दिखाई दे रही थी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री चित्रगुप्त कायस्थ फाउंडेशन के प्रमुख आकाश श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त केवल एक समाज के आराध्य नहीं, बल्कि न्याय, ज्ञान और कर्म के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाज में शिक्षा, संस्कार, एकता और आपसी प्रेम को मजबूत करने का संदेश देता है। वहीं प्रशांत शेखर ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए समाज को संगठित और जागरूक बनाए रखने का आह्वान किया।

इस अवसर पर इस पूजा में शैलेश जी (बलिया) अखिलेश, नारायण जी आशीष, सुशील, पंकज, अनूप (नेताजी), संजय, प्रदीप, दीपक, हरिओम, डा. सुशील जी , अवधेश, सतीश, राजीव, राजेश, अनिल,  अखिलेश, विपिन (पशुहारी), गोपाल जी दिनेश, सुमित, सुशील श्रीवास्तच, प्रेमलता, अंजू, खुशबू शालिनी मधु निधि , अधिवक्ता प्रदीप श्रीवास्तव, रमिंद्र श्रीवास्तव और सचिन्द्र नाथ श्रीदास्तव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: मोहसिन उर्फ रिंकू

Comments