हर्षोल्लास से मना जन लोक विकास पार्टी का स्थापना दिवस


लक्ष्मी गुप्ता को चुना गया पार्टी का कोषाध्यक्ष
रसड़ा (बलिया)। जनलोक  विकास पार्टी का स्थापना दिवस रसड़ा नगर स्थित केन्द्रीय कार्यालय गोरया स्थान रसड़ा में कार्यालय पर हर्षोल्लास  के साथ मनाया गया। इस दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन कनौजिया ने पार्टी सक्रियता तथा पार्टी का विस्तार तथा पार्टी के रिक्त पदो को भरने, पार्टी के सदस्य बढाने आदि पर प्रकाश डाला। 

इस कार्यक्रम में पार्टी संरक्षक ने  बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामजी गुप्ता असामयिक मृत्यु हो जाने पर पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात कोषाध्यक्ष के रिक्त पद भरने का प्रस्ताव लाया गया। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष  सन्तोष कुमार गुप्ता, महासचिव मधु गुप्ता ने कोषाध्यक्ष पद के लिए लक्ष्मी गुप्ता का नाम नामित कर प्रस्तावित करते हुए  सभी लोगों ने एक ध्वनिमत होकर एक मत स्वीकार कर पार्टी का कोषाध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता को चुना गया तथा पार्टी को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।  

कार्यक्रम का संचालन कुन्दन कनौजिया ने किया और इस अवसर पर उपस्थित लोगों का अभिवादन किया। स्थापना दिवस पर  संतोष, जेपी वर्मा, गिरीश, अनिल कुमार,लक्ष्मी, विनोद, गोपाल, अन्य कार्यकर्ता रहे।
रिपोर्ट: मोहसिन उर्फ रिंकू

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा