वार्षिक परीक्षा में अव्वल आए मेधावियों का हुआ सम्मान

बाबा सुरेश दास अघोरपीठ शिक्षण संस्थान महराजपुर में आयोजित हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह 
रसड़ा (बलिया)। शिक्षा का बाजारीकरण न केवल समाज अपितु संपूर्ण राष्ट्र के लिए अभिशाप बनता जा रहा है वहीं इससे निर्धन बच्चे शिक्षा पाने के अवसर से वंचित हो रहे हैं। शिक्षित बच्चे ही समाज में प्रगति का मार्ग प्रशस्त कर सकेंगे और इसके लिए इनका प्रोत्साह बेहद जरूरी है। 

मंगलवार को बाबा सुरेश दास अघोरपीठ शिक्षण संस्थान महराजपुर-रसड़ा में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान वार्षिक परीक्षा में अपनी शानदार मेधा का प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित करते हुए विद्यालय के प्रबंध निदेशक शिशुपाल सिंह यादव ने उपर्युक्त बातें कहीं। इस दौरान उन्होंने प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार यादव एवं शिक्षकों के साथ कक्षा नर्सरी में शिवांश प्रथम, अंजु चौहान द्वितीय तथा सत्यज्ञान सिंह यादव तृतीय, एलकेजी में शिवम यादव प्रथम, करन राजभर द्वितीय, यूकेजी में बादल प्रथम, अंशुल यादव द्वितीय, शिवानी चौहान तृतीय, कक्षा एक में रूबी प्रथम, सोनाली चौहान द्वितीय, सोना चौहान तृतीय, कक्षा द्वितीय में नैना प्रथम, रितिका कुमारी द्वितीय तथा अमानत सिंह तृतीय, कक्षा तीन में अदिति चौहान प्रथम, अंशु यादव द्वितीय, प्रितम कुमार तृतीय, कक्षा चार में शिवानी चौहान प्रथम, सत्येंद्र सिंह यादव द्वितीय तथा रोहित कुमार तृतीय, कक्षा पांच में गरिमा गोंड प्रथम, अयांश भारती द्वितीय, सोम कुमार तृतीय, कक्षा छह: में अंकिता कुमारी प्रथम, आकृति चौहान द्वितीय, सृष्टि चौहान तृतीय स्थान पर रहे।

वही कक्षा सात में संज्ञा यादव प्रथम, संजना द्वितीय तथा सिमरन शर्मा तृतीय, कक्षा आठ में गुड़िया चौहान प्रथम, आदित्य कुमार द्वितीय, नितेश कुमार के तृतीय स्थान प्राप्त करने पर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर निशा शर्मा, शिवम यादव, राहनुमा, अनामिका, मनीषा, नीलम शर्मा, अंकिता सिंह, तन्नू, धनंजय यादव, दुर्गेश राजभर आदि शिक्षक एवं शिक्षिकाएं रहे।
रिपोर्ट: लल्लन बागी

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा