आधी रोटी खायेंगे रोज पढ़ने जाएंगे, नारे के साथ निकली स्कूल चलो रैली

बच्चों का नामांकन परिषदीय (सरकारी) विद्यालय में कराने की अपील
रसड़ा (बलिया)। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नराक्ष में शनिवार को स्कूल चलो रैली निकालकर शिक्षा का महत्व बताते हुए अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया एवं अपने बच्चों का नामांकन परिषदीय (सरकारी) विद्यालय में कराने की अपील की गई। 

स्कूल चलो रैली के दौरान बच्चों ने आधी रोटी खायेंगे, रोज पढ़ने जाएंगे सहित अन्य प्रेरक नारे लगा रहे थे वरिष्ठ शिक्षक विद्यासागर सिंह ने कहा कि सरकार परिषदीय विद्यालयों में सभी मूलभूत सुविधाओं साथ-साथ योग्य शिक्षकों की तैनाती की है ताकि बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर उन्हें राष्ट्र का जिम्मेदार नागरिक बनाया जा सके। अभिभावकों का यह दायित्व बनता है कि वे अपने पाल्यों को योग्य शिक्षकों से अपने बच्चों को शिक्षा दिलाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें।

 प्रधानाध्यापिका अंजू गुप्ता ने सभी अभिभावकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अपने बच्चें को नियमित विद्यालय भेजने की अपील की। इस रैली में रणविजय, संदीप, धर्मेंद्र, प्रियंका एवं अन्य शिक्षक गण उपस्थित  रहे।
रिपोर्ट: मोहसिन उर्फ रिंकू

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा