ज्योति कलश रथ यात्रा का बेरुवारबारी ब्लाक के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण
पं.श्रीराम शर्मा आचार्य जी के संदेशों को अपने जीवन में अपनाने का लिया संकल्प
बलिया। अखिल विश्व गायत्री परिवार के मुख्यालय शांति कुंज हरिद्वार से निकली ज्योति कलश रथ यात्रा अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 फरवरी दिन सोमवार को बेरुवारबारी ब्लाक के विभिन्न क्षेत्रों में प्रातःकाल से भ्रमण पर रही।
यात्रा ने जगदरा, खड़सरा, जिगीरीसड़, बड़ागांव, जिगनी, तारडीला, करंमर, पचखोरा रतसर, अरईपुर, भोजपुर, भलुवनी, सुखपुरा, यक्तिबाबा मंदिर, सुखपुरा, गांवों में व्यापक जनसंपर्क करते हुए मनुष्य में देवत्व का उदय व धरती पर स्वर्ग के अवतरण का दिव्य संदेश दिया।
यात्रा के प्रत्येक पड़ाव पर गायत्री परिवार के परिजनों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा ज्योति कलश का श्रद्धापूर्वक पूजन-अर्चन किया गया तथा युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी के संदेशों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ के प्रमुख विजेंद्रनाथ चौबे, जिला समन्वयक रवींद्रनाथ पांडे, दिनेश पांडे, कृपा शंकर यादव जी, बीना गुप्ता, श्याम नारायण यादव जी, केदार यादव, श्रीराम शुक्ला, खड़ग बहादुर सिंह,
सूर्यनाथ यादव, राम अवतार शर्मा, गायत्री देवी, योगेंद्र यादव, इंदू सिंह, सुमेर गुप्ता, मोतीचंद जी आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह ज्योति कलश रथ यात्रा सामाजिक, नैतिक एवं आध्यात्मिक चेतना के प्रसार का सशक्त माध्यम बन रही है।
Comments
Post a Comment