रमजान माह, ईदुल फितर व होली पर्व पर सफाई को लेकर सौंपा ज्ञापन

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलमीन पार्टी ने रखी अपनी मांगे
बलिया। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलमीन पार्टी ने रमजान माह ईदुल फितर व होली पर्व से पूर्व नाली, सड़क, गली की साफ सफाई व बिजली, पानी की समुचित व्यवस्था दुरुस्त कराये जाने के संबंध में महामहिम राज्यपाल महोदय को संबोधित एक ज्ञापन मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय बलिया में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।

 इस अवसर पर पार्टी का प्रदेश महासचिव मोहम्मद शमीम खान ने कहा कि सुबह 3:00 से लेकर सुबह 5:30 तक शहरी और फजर की नमाज का वक्त होता है, शाम को 5:00 से लेकर रात को 10:00 बजे तक अफ्तार और तराबी की नमाज होती है। इस बीच बिजली पानी की कटौती न की जाए। यही हमारी शासन और प्रशासन से गुजारिश है।

इस अवसर पर पूर्वांचल के प्रभारी कालिका प्रसाद, जिला संगठन प्रभारी वार्ड नंबर 51 के प्रत्याशी मोहम्मद नसीम खान, जिलाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता, जिला संगठन मंत्री मुदास्सिंर अंसारी, जिला उपाध्यक्ष नियाज अहमद मौजूद रहे।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन