Posts

मिशन शक्ति के तहत हुआ योगाभ्यास का आयोजन

Image
योग आचार्य ने विभिन्न क्रियाओं का कराया अभ्यास, प्रदान की महत्वपूर्ण जानकारी बलिया। मिशन शक्ति 5 के अंतर्गत जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण और निदेशक शैक्षणिक डॉ पुष्पा मिश्रा के निर्देशन में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विभाग के द्वारा शक्ति का पंच प्रवाह- सुरक्षा, सम्मान,स्वालंबन, स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण में योग की भूमिका, उपयोगिता एवं सहभागिता पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ।  योग आचार्य राजकुमार ने विभिन्न आसनो- पतंग आसान, ताड़ासन, कटिचक्रासन, वृक्षासन, जानू शीर्षासन, पश्चिमोतानासन, वीरभद्रासन, नटराज आसन आदि। प्राणायाम - डायनेमिक भस्त्रिका नाडी शोधन, उदित भ्रामरी, सूर्य भेदी, चंद्रभेदी आदि एवं विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास कराया और महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किया।विश्वविद्यालय में मिशन शक्ति के नोडल अधिकारी डॉ अनुराधा राय ने बताया कि मिशन शक्ति 5.0 उत्तर प्रदेश सरकार का एक व्यापक अभियान है जिसका लक्ष्य महिलाओं और बालिकाओं के लिए एक सुरक्षित और सशक्त वातावरण बनाना है।        इस कार्यक्रम ...

जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता 23 दिसंबर को

Image
कक्षा 09 से 12वी तक के छात्र छात्राएं अपने प्रोजेक्ट के साथ कर सकते है प्रतिभाग राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, बलिया में होगा आयोजन बलिया। जिलाधिकारी बलिया के निर्देशन में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर प्रदेश एवं जिला विज्ञान क्लब, बलिया द्वारा जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन 23 दिसंबर 2025 दिन मंगलवार को राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, बलिया में सुबह 10 बजे से किया गया है। उक्त अवसर पर आयोजित विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी ने सभी सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड से जिले के किसी भी विद्यालय के कक्षा 09 से 12वी तक के छात्र छात्राएं निःशुल्क अपने अपने प्रोजेक्ट के साथ प्रतिभाग में सकते हैं। जनपद स्तर पर 15 विज्ञान मॉडल मण्डल स्तर के लिए चयनित होंगे। साथ ही मण्डल स्तर पर 05 छात्र चयनित होकर राज्य स्तर पर लखनऊ में प्रतिभाग करेंगे। जनपद स्तर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित जाएगा। साथ ही प्रथम स्थान को 5000, द्वितीय स्थान को 3000, तृतीय स्थान को 2000 रुपये, दो सांत्वना पुरस्कार 1000 रुपए प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह के साथ मिलेगा।   ...

साहू हितकारिणी समिति द्वारा वार्षिकोत्सव का आयोजन 21 दिसंबर को

Image
शहर के आशीर्वाद गार्डन निकट कदम चौराहा में होगा आयोजन बलिया। साहू हितकारिणी समिति, बलिया के द्वारा प्रतिवर्ष वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस बार भी 21 दिसंबर 2025 दिन रविवार को समय 1:00 बजे आशीर्वाद गार्डन निकट कदम चौराहा शहर बलिया में वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया है।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय राकेश राठौर गुरुजी नगर विकास राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार है। विशिष्ट अतिथि माननीय सिद्ध गोपाल साहू पूर्व  मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार है। उक्त जानकारी साहू हितकारिणी समिति, बलिया के महामंत्री विजय शंकर गुप्ता ने दी है।

चित्रांश महासभा का 20वां परिचय सम्मलेन 21 दिसम्बर को: राकेश सक्सेना

Image
मनोहर भूषण इंटर कॉलेज में होगा आयोजन              बरेली। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा बरेली का 20वां परिचय सम्मलेन बरेली के मनोहर भूषण इंटर कॉलेज में पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगा। यह जानकारी आज महासभा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी राकेश सक्सेना ने आज एक प्रेस वार्ता के दौरान दी।    जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप सक्सेना ने बताया कि इस सम्मेलन हेतु लगभग 400 बायोडाटा प्राप्त हुए हैं जो रंगीन पत्रिका में प्रकाशित होंगे। श्री सक्सेना ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गोरखपुर की महापौर होंगी और विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश के वन राज्य मंत्री डॉक्टर अरुण कुमार होंगे।            प्रेस वार्ता में डॉक्टर मनोज कुमार, पंकज सक्सेना, डॉक्टर सुबोध अस्थाना, रवि जौहरी, संदीप सक्सेना गुड्डू, प्रतिमा बिसारिया, दीपक सक्सेना, विकास चित्रांश, प्रतिभा जौहरी आदि उपस्थित थे।

मंत्री संजय निषाद ने स्वतंत्रता सेनानियों का किया है अपमान: संतोष प्रताप सिंह

Image
उत्तर प्रदेश सरकार से की न्यायिक कार्यवाही की मांग बलिया। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान पर बलियावासियो में आक्रोश बलिया बौद्धिक विचार मंच के संतोष प्रताप सिंह राजनैतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता तथा एडवोकेट अरुण कुमार सिंह ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं निषाद पार्टी अध्यक्ष डाक्टर संजय निषाद द्वारा गत दिनों बलिया के बासडीह विधानसभा में अपने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए बलिया वासियो को अंग्रेजों का दलाल कहना संपूर्ण बलिया के इतिहास और शहीद क्रान्तिकारियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयो का घोर अपमान है।  इससे प्रत्येक बलियावासी आहत और आक्रोशित है।   संतोष प्रताप सिंह उर्फ दादा ठाकूर ने कहा कि प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के नायक मंगल पाण्डेय को कौन नहीं जानता म, बाबू बीर कुवर सिंह अस्सी साल के उम्र में अपने ननिहाल सहतवार बलिया में रहकर ही अंगरेजी फ़ौज से छापामार युद्ध लड़े जिसका इतिहास आज भी बलिया में मौजूद है। भारत छोड़ो आंदोलन के नायक चितू पाण्डेय जी ने अपना श्रेष्ठतम बलिदान देकर भारत की आजादी से पूर्व बलिया को 1942 में ह...

बलिया की बेटी के मिस यूपी 2025 बनने पर दी बधाई

Image
लखनऊ में हुआ था मिस यूपी अवार्ड 2025 का आयोजन बलिया। उत्तर प्रदेश आर्टिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में गत दिवस मिस यूपी अवार्ड 2025 का आयोजन लखनऊ में किया गया। जिसमें निकट फ्रेंड्स कंप्यूटर स्थित, कासिम बाजार, बलिया की निवासी अलक्ष्या सिंह को विजयी होने पर मिस उत्तर प्रदेश 2025 अवार्ड से सम्मानित किया गया।  इस मौके पर माता डॉ दिवा सिंह, पिता सचिन सिंह तथा योग गुरु धनंजय जी एवं समस्त बलिया वासियों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय का दसवां स्थापना दिवस 22 दिसंबर को

Image
स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय का दसवां स्थापना दिवस 22 दिसंबर दिन सोमवार को भव्य रूप से मनाया जायगा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय में द्वि दिवसीय समारोह का आयोजन किया जायेगा। 21 दिसंबर को पूर्वाह्न परिसर में पारंपरिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। शतरंज, रस्साकशी, वॉलीबाल, कबड्डी जैसे खेलों में परिसर के प्राध्यापक एवं विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे।  अपराह्न में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा, जिसमें गीत, संगीत एवं नृत्य की सरिता प्रवाहित होगी। 22 दिसंबर को पूर्वाह्न संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय, आज़मगढ़ के कुलपति प्रो. संजीव कुमार इस समारोह के मुख्य अतिथि/ वक्ता होंगे। इस अवसर पर दोनों विश्वविद्यालयों के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर भी किये जाएंगे। अपराह्न विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों द्वारा निर्मित मॉडल प्रदर्शित किये जायेंगे। गृह विज्ञान विभाग के नेतृत्व में परिसर के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न व्यंजनों का निर्माण किया जायेगा। सायंकाल दीपोत्सव का आयोजन होगा, ज...

गोंड जनजाति प्रमाण पत्र सुगमता पूर्वक किया जाय जारी: रंजीत गोंड निहाल

Image
ल देरी के कारण लेखपाल एवं पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती में आवेदन करने से हो जाएंगे वंचित  बलिया। उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती 2025 में 150 सीटें अनुसूचित जनजाति हेतु आरक्षित हैं। पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती में भी 26 सीटें अनुसूचित जनजाति हेतु आरक्षित हैं जिसके लिए अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र अति आवश्यक है।  भारत के राष्ट्रपतीय राजपत्र संविधान अनुसूचित जनजाति आदेश संशोधन अधिनियम- 2002 द्वारा गोंड जाति को अनुसूचित जनजाति के रूप में मान्यता दी गयी है। लगातार आंदोलन के फलस्वरूप अभी बलिया सादर तहसील से बड़ी ही धीमी गति से गोंड जाति का प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा है। अभी भी तहसीलों में सैकड़ों की संख्या में गोंड जाति प्रमाण पत्र जारी करने हेतु आवेदन लम्बित पड़े हैं। ऑनलाइन आवेदन करने पर आवेदन लेखपाल व तहसीलदार गण द्वारा बार-बार अस्वीकृत निरस्त कर दिया जा रहा है। अनावश्यक रूप से परेशान व उत्पीड़न किया जा रहा है। कई ऐसे गोंड अभ्यर्थी हैं जिनके परिवार में पूर्व में उनके पिता, भाई का गोंड जाति प्रमाण पत्र जारी हुआ है लेकिन उनका स्वयं का गोंड अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र अभी ...

जेएनसीयू की विषम सेमेस्टर परीक्षा में नकल करते पकड़ी गई छात्रा

Image
कुलपति एवं कुलसचिव द्वारा परीक्षा व्यवस्था की लगातार की जा रही निगरानी बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं गत 19 नवम्बर से संचालित हो रही हैं। परिसर एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों के 82916 परीक्षार्थियों के लिए 7 नोडल एवं 39 परीक्षा केन्द्र बनाये गए हैं। कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता और परीक्षा नियंत्रक/ कुलसचिव एस एल पाल के द्वारा परीक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है। यूजी/पीजी के विभिन्न विषयों के प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर की परीक्षा क्रमशः प्रातः 8.00 से 10.00 बजे की प्रथम पाली और 11.30 से 1.30 बजे की द्वितीय पाली एवं 2.40 से 4.30 बजे की तृतीय पाली में आयोजित की जा रही है। विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए उड़ाका दल सक्रिय है।  उड़ाका दल की टीम प्रभारी डॉ. मनोज जयसवाल, प्रो. माला तथा डॉ. कौशल पांडेय जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का लगातार भ्रमण कर रही है। दल ने सघन जांच अभियान के दौरान कई परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण किया इसी दौरान श्री मुरली मनोहर टाउन पी. जी. कॉलेज ...

रसोईया कार्यक्रम में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रही बिंदु

Image
नीलम भारत गैस एजेंसी बलिया की ओर हुआ कार्यक्रम बलिया। नीलम भारत गैस एजेंसी बलिया की ओर से रसोईया कार्यक्रम का आयोजन शहर के काशीपुर मिश्रनेवरी में किया गया। कार्यक्रम में भारत गैस के उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेश कुमार ने महिलाओं को सुरक्षित गैस उपयोग, एलपीजी सिलेंडर की सही जानकारी, चूल्हे के रख-रखाव एवं दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी।  इस अवसर पर गाजीपुर, बलिया सहित अन्य जनपदों के भारत गैस एजेंसी के वितरक भी उपस्थित रहे। बलिया गैस एजेंसी के प्रोपाइटर अभिज्ञान तिवारी ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित खाना बनाने की प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। श्वेता मिश्रा, एवं पूजा सिंह ने खाना स्वाद‌ के बाद चयन‌ किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बिंदु, द्वितीय स्थान– कृष्णा शुक्ला तथा तृतीय स्थान– स्नेहा सिंह ने प्राप्त किया।प्रतियोगिता विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया।

खेल-खेल में सफल उद्यमी विषयक संगोष्ठी का हुआ आयोजन

Image
जेएनसीयू के वाणिज्य, अर्थशास्त्र एवं प्रबंधन विभागों के संयुक्त तत्वावधान में हुई संगोष्ठी बलिया। मिशन शक्ति -5 के अंतर्गत जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण में वाणिज्य, अर्थशास्त्र एवं प्रबंधन विभागों के संयुक्त तत्वावधान में खेल खेल में सफल उद्यमी विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।  इस संगोष्ठी के मुख्य वक्ता जन जागृति सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ विजय प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को उद्यमी बनने की समग्र प्रक्रिया को समझाया एवं अत्यंत सरल तरीके से समस्यायों तथा उनके समाधान से अवगत कराया। उन्होंने यह भी बताया कि बलिया एक कृषि आधारित अर्थव्यवस्था है जहां पर स्वरोजगार और उद्यमिता का विकास करके लोगों को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि कृषि उत्पादों को किस तरह से छोटे-छोटे उद्यमिता के तहत देश के बाहर निर्यात किया जा सकता है और प्रदेश तथा देश को एक विकसित भारत बनने की अवधारणा को साकार किया जा सकता है। इस कार्यक्रम का संचालन वाणिज्य विभाग के डॉ विजय शंकर पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर निदेशक शैक्षणिक डॉ पुष्पा ...

देश में गांधीवाद और गांधी के नाम को खत्म करने की कर रहे साजिश: सुशील पाण्डेय

Image
सपा के जिला प्रवक्ता ने की मनरेगा का नाम बदलने की चल रही साज़िश की निंदा बलिया। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष/ प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय 'कान्हजी' ने केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदलने की चल रही साज़िश की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह कृत्य गरीबों और ग्रामीण मजदूरों के अधिकारों पर सीधा हमला है और भाजपा सरकार की गरीब विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। गांधी के नाम से नफरत करने वाले लोग देश में गांधीवाद और गांधी के नाम को खत्म करने की साजिश कर रहे है। जिसमें वह कभी भी सफल नहीं हो सकती।  कान्हजी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार मनरेगा का नाम बदलकर जनता के बीच महात्मा गांधी की विरासत और इस योजना की मूल भावना को खत्म करना चाहती है। यह एक राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित कदम है। मनरेगा ग्रामीण भारत की रीढ़ है,जो करोड़ों लोगों को न्यूनतम आजीविका और रोज़गार का अधिकार प्रदान करती है। उन्होंने कहा, "भाजपा सरकार लगातार मनरेगा के बजट में कटौती कर रही है और अब नाम बदलकर इस योजना को कमजोर करने की कोशिश कर र...