जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता 23 दिसंबर को
कक्षा 09 से 12वी तक के छात्र छात्राएं अपने प्रोजेक्ट के साथ कर सकते है प्रतिभाग
राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, बलिया में होगा आयोजन
बलिया। जिलाधिकारी बलिया के निर्देशन में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर प्रदेश एवं जिला विज्ञान क्लब, बलिया द्वारा जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन 23 दिसंबर 2025 दिन मंगलवार को राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, बलिया में सुबह 10 बजे से किया गया है।
उक्त अवसर पर आयोजित विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी ने सभी सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड से जिले के किसी भी विद्यालय के कक्षा 09 से 12वी तक के छात्र छात्राएं निःशुल्क अपने अपने प्रोजेक्ट के साथ प्रतिभाग में सकते हैं। जनपद स्तर पर 15 विज्ञान मॉडल मण्डल स्तर के लिए चयनित होंगे। साथ ही मण्डल स्तर पर 05 छात्र चयनित होकर राज्य स्तर पर लखनऊ में प्रतिभाग करेंगे। जनपद स्तर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित जाएगा। साथ ही प्रथम स्थान को 5000, द्वितीय स्थान को 3000, तृतीय स्थान को 2000 रुपये, दो सांत्वना पुरस्कार 1000 रुपए प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह के साथ मिलेगा।
सह समन्वयक, जिला विज्ञान क्लब, बलिया
उक्त जानकारी जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक अतुल कुमार एवं सह समन्वयक सुधीर कुमार सिंह ने दी। इस दौरान उन्होंने जनपद के सभी स्कूलो से आग्रह किया कि उक्त प्रतियोगिता में अपने स्कूल के बच्चों की प्रतिभागिता आवश्य कराए, जिससे जिले स्तर पर उनको सम्मानित किया जा सके। विशेष जानकारी के लिए सुधीर कुमार सिंह मोबाइल नंबर 9838560939 तथा राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, बलिया के ऑफिस से सम्पर्क कर सकते हैं।
Comments
Post a Comment