जेएनसीयू की विषम सेमेस्टर परीक्षा में नकल करते पकड़ी गई छात्रा

कुलपति एवं कुलसचिव द्वारा परीक्षा व्यवस्था की लगातार की जा रही निगरानी
बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं गत 19 नवम्बर से संचालित हो रही हैं। परिसर एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों के 82916 परीक्षार्थियों के लिए 7 नोडल एवं 39 परीक्षा केन्द्र बनाये गए हैं। कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता और परीक्षा नियंत्रक/ कुलसचिव एस एल पाल के द्वारा परीक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है।

यूजी/पीजी के विभिन्न विषयों के प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर की परीक्षा क्रमशः प्रातः 8.00 से 10.00 बजे की प्रथम पाली और 11.30 से 1.30 बजे की द्वितीय पाली एवं 2.40 से 4.30 बजे की तृतीय पाली में आयोजित की जा रही है। विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए उड़ाका दल सक्रिय है।

 उड़ाका दल की टीम प्रभारी डॉ. मनोज जयसवाल, प्रो. माला तथा डॉ. कौशल पांडेय जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का लगातार भ्रमण कर रही है। दल ने सघन जांच अभियान के दौरान कई परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण किया इसी दौरान श्री मुरली मनोहर टाउन पी. जी. कॉलेज में 18 दिसम्बर को एक छात्रा को मोबाइल से नकल करते हुए पकड़ा और उड़ाका दल की टीम ने तत्काल कार्रवाई किया।
रिपोर्ट: विनय कुमार

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन