Friday, December 19, 2025

चित्रांश महासभा का 20वां परिचय सम्मलेन 21 दिसम्बर को: राकेश सक्सेना

मनोहर भूषण इंटर कॉलेज में होगा आयोजन             
बरेली। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा बरेली का 20वां परिचय सम्मलेन बरेली के मनोहर भूषण इंटर कॉलेज में पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगा। यह जानकारी आज महासभा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी राकेश सक्सेना ने आज एक प्रेस वार्ता के दौरान दी।

   जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप सक्सेना ने बताया कि इस सम्मेलन हेतु लगभग 400 बायोडाटा प्राप्त हुए हैं जो रंगीन पत्रिका में प्रकाशित होंगे। श्री सक्सेना ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गोरखपुर की महापौर होंगी और विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश के वन राज्य मंत्री डॉक्टर अरुण कुमार होंगे।
          
प्रेस वार्ता में डॉक्टर मनोज कुमार, पंकज सक्सेना, डॉक्टर सुबोध अस्थाना, रवि जौहरी, संदीप सक्सेना गुड्डू, प्रतिमा बिसारिया, दीपक सक्सेना, विकास चित्रांश, प्रतिभा जौहरी आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

चित्रांश महासभा का 20वां परिचय सम्मलेन 21 दिसम्बर को: राकेश सक्सेना

मनोहर भूषण इंटर कॉलेज में होगा आयोजन              बरेली। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा बरेली का 20वां परिचय सम्मलेन बरेली के मनोहर...