नामांकन बढ़ाने के लिए क्षेत्र में चलाया गया जागरूकता अभियान
प्राथमिक विद्यालय मिढ़्ढी नगर क्षेत्र बलिया द्वारा निकाली गई स्कूल चलो रैली
बलिया। प्राथमिक विद्यालय मिढ़्ढी, नगर क्षेत्र बलिया द्वारा नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नामांकन बढ़ाने के लिए क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक व शिक्षकों ने घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क किया और उन्हें सरकारी विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। शिक्षकों ने बताया कि विद्यालय में निःशुल्क शिक्षा, किताबें, ड्रेस, एमडीएम, खेल सामग्री और गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई की व्यवस्था है।
अभियान के दौरान शिक्षकों ने 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों का शत- प्रतिशत नामांकन कराने और ड्रॉपआउट रोकने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया। साथ ही "स्कूल चलो अभियान" के तहत बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की अपील की गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक व शिक्षा मित्र मौजूद रहे।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता
Comments
Post a Comment