पूर्व प्रवक्ता रहे स्व.नंद गोपाल जी के ब्रह्म भोज में जुटे लोग
तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
बलिया। शहर के साकेतपुरी मुहल्ला निवासी एवं श्री मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज के पूर्व प्रवक्ता नंद गोपाल जी के निधन पर आयोजित ब्रह्मभोज 10 अप्रैल दिन शुक्रवार को संपन्न हुआ।
इस मौके पर उपस्थित जनो ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में टाऊन इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य अशोक श्रीवास्तव, सपा नेता एवं पूर्व नपा अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता, यशपाल सिंह, पूर्व नपा अध्यक्ष संजय उपाध्याय, साथी रामजी गुप्ता, अनिल राय, अंबादत्त पांडेय, अनिल गुप्ता, राजेश महाजन, शिक्षक संजय कुमार मिश्रा, राकेश कुमार आनंद आदि सम्मिलित रहे।
शोक संतप्त परिवार में उनके पुत्र रितेश गुप्ता, विवेक रंजन सहित नंदू गुप्ता, संजीव गुप्ता, विजय गुप्ता, अजय गुप्ता, राजेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, टुनटुन गुप्ता, गुंजन श्रीवास्तव, साधना गुप्ता, स्मिता गुप्ता, सार्थक गुप्ता, समृद्ध, वेरोनिका गुप्ता, अभिनव गुप्ता, आशा गुप्ता, चंडी गुप्ता, श्रीति गुप्ता, दिलीप गुप्ता, आशीष गुप्ता, सत्यव्रत गुप्ता, नैसर्गिक गुप्ता आदि रहे।
उल्लेखनीय हैं कि पूर्व वाणिज्य प्रवक्ता नंद गोपाल जी का देहावसान गत 27 मार्च दिन शुक्रवार को हो गया था। स्व. नंद गोपाल जी समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव एवं जिला प्रवक्ता भी रह चुके थे।
Comments
Post a Comment