गरीब मजलूमों की लड़ाई लड़ने वाले महान योद्धा थे स्व. शारदानंद अंचल: सनातन पाण्डेय
मनाई गई पूर्व मंत्री स्व. शारदानंद अंचल जी की 16वीं पुण्यतिथि
बलिया। पूर्व मंत्री रहे शारदानंद अंचल जी की 16वीं पुण्यतिथि बलिया नगर के बापू भवन टाउन हॉल में आयोजित की गई। बैरिया के पूर्व विधायक पूर्व मंत्री रहे स्वर्गीय शारदा नन्द आंचल जी की पुण्यतिथि दिनांक 2 मई 2026 दिन शनिवार को मनाई गई। जिसमें सपा के वरिष्ठ नेता एवं बलिया लोकसभा के सांसद सनातन पांडेय जी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय शारदानंद अंचल गरीब मजलूमों के लड़ाई लड़ने वाले महान योद्धा थे। जिन्होंने अपने जीवन काल में जाति धर्म से उठकर के लोकहित में कार्य किया। कार्यक्रम के अध्यक्षता के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री समाजवादी पार्टी के नेता अंबिका चौधरी ने अपने विचारों को प्रस्तुत करते हुए कहा कि शारदानंद अंचल नेता ही नहीं बल्कि वर्तमान में एक विचार बन गए हैं और उनकी सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम लोग उनके विचारधारा को धरातल पर उतार करके ही ही सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिकंदरपुर विधानसभा के विधायक पूर्व मंत्री मोहम्मद रिजवी जी, सपना विधानसभा के विधायक समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव जी, संजय उपाध्याय जी अरविंद गिरी जी, सुभाष यादव जी, मिंटू खान जी ,अकमल नईम खान, राम जी गुप्ता, भारत यादव ,सहित सैकड़ो की तादाद में नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव बीरबल राम जी ने किया।
रिपोर्ट: मोहसिन उर्फ रिंकू
Comments
Post a Comment