पंचतत्व में विलीन हुए लालबचन यादव, नम आंखों से लोगों ने दी अंतिम विदाई

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को भ्रातृ शोक
सिकंदरपुर (बलिया)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री रामगोविन्द चौधरी के छोटे भाई श्री लालबचन यादव का अंतिम संस्कार शुक्रवार को उनके पैतृक गांव गोसाईपुर में पूरे विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ। उनके पुत्र संपूर्णानंद यादव "चुन्नू" ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्म पूरी की।


                 स्व.लालबचन यादव (फाइल फोटो)

स्वर्गीय लालबचन यादव के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन हेतु उनके गोसाईपुर स्थित आवास पर रखा गया था, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर पुष्प अर्पित किए और भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत निकली अंतिम यात्रा में पूर्वांचल सहित जिले एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, शुभचिंतक तथा ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए।

घाघरा नदी के श्मशान घाट पर हजारों लोगों की उपस्थिति में उनका अंतिम संस्कार किया गया। नम आंखों से लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी और इसी के साथ वे पंचतत्व में विलीन हो गए। श्री लालबचन यादव के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। उपस्थित लोगों ने उनके सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व तथा सामाजिक सरोकारों को याद करते हुए कहा कि उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

अंतिम संस्कार में सांसद रमाशंकर राजभर, जियाउद्दीन रिज़वी, विधायक प्रभुनारायण यादव (चंदौली), विधायक वीरेंद्र यादव (गाजीपुर), पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव (जौनपुर), संग्राम सिंह यादव, राजधारी सिंह, कमलेश कुमार सिंह, संजय उपाध्याय, ब्यास यादव (जिलाध्यक्ष, देवरिया), श्याम बहादुर सिंह, यशपाल सिंह, सुशील पाण्डेय कान्हजी, बीरबल राम, सुनील सिंह, संकल्प सिंह, जितेंद्र यादव, बिहारी पाण्डेय, रजनीश पाण्डेय, अमरदीप सिंह, फेंकू उपाध्याय, शिवजी सिंह, आशीष सिंह, हरिमोहन सिंह, रामायण यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे और घाट तक साथ रहे।

इस दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री रामगोविन्द चौधरी सबसे अधिक भावुक एवं सदमे में दिखाई दिए। वे पूरे समय अपने छोटे भाई के पार्थिव शरीर को एकटक निहारते रहे। यह दृश्य उपस्थित लोगों को भी भावुक कर गया। अंत में उपस्थित जनसमूह ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा