मान्यवर कांशीराम की जयंती को “पी.डी.ए. दिवस” के रूप में मनाएगी सपा: सुशील पांडेय

बांसडीह क्षेत्रीय संगठन द्वारा बांसडीह स्थित आदित्य लॉज में होली मिलन समारोह 13 मार्च को
बलिया। समाजवादी पार्टी द्वारा इस सप्ताह जनपद में दो बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पहला कार्यक्रम बांसडीह क्षेत्रीय संगठन द्वारा आगामी 13 मार्च को बांसडीह स्थित आदित्य लॉज में होली मिलन समारोह के रूप में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 15 मार्च को जिला समाजवादी पार्टी द्वारा सामाजिक बदलाव के प्रतीक एवं वंचितों के मसीहा मान्यवर स्वर्गीय कांशीराम जी की जयंती नगर के टाउन हॉल में मनाई जाएगी।

उक्त जानकारी देते हुए समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय ‘कान्हजी’ ने बताया कि बांसडीह में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता, नेता और पार्टी पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। इस अवसर पर विशेष रूप से पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी की उपस्थिति रहेगी। इसके साथ ही जनपद के पार्टी पदाधिकारी, वर्तमान एवं पूर्व सांसद और विधायक भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मान्यवर कांशीराम जी की जयंती पर कार्यक्रम 15 मार्च को
उन्होंने आगे बताया कि 15 मार्च को आयोजित मान्यवर कांशीराम जी की जयंती के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम में पूरे जनपद के कार्यकर्ता, नेता, पार्टी पदाधिकारी, वर्तमान एवं पूर्व सांसद-विधायक तथा मान्यवर कांशीराम के विचारों को मानने वाले लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

सपा प्रवक्ता ने कहा कि समाजवादी पार्टी मान्यवर कांशीराम की जयंती को “पी.डी.ए. दिवस” के रूप में मनाएगी और उनके सामाजिक न्याय तथा समानता के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प दोहराएगी।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

टाउन पॉलिटेक्निक के सिविल छात्रों का निर्माणाधीन रोडवेज में औद्योगिक भ्रमण