अंधविश्वास के विरुद्ध वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम हुई आयोजित
आर के मिशन स्कूल, सागरपाली के बच्चों के बीच विज्ञान के अनेक प्रयोगों को किया गया प्रदर्शित
सागरपाली (बलिया)। विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के निर्देशन में जिला विज्ञान क्लब बलिया द्वारा आर के मिशन स्कूल, सागरपाली, बलिया पर अंधविश्वास के विरुद्ध वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हर्ष श्रीवास्तव प्रबंधक आर के मिशन स्कूल द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना और विज्ञान गीत के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा विज्ञान मॉडल, पोस्टर प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका मूल्यांकन निर्णायक मंडल के सदस्यों द्वारा किया गया तथा विजेता बच्चों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार से मुख्य अतिथि के हाथों सम्मानित किया गया।
जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक अतुल कुमार ने कार्यक्रम की रूपरेखा तथा उसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर एसआरजी और विशेषज्ञ आशुतोष सिंह तोमर द्वारा बच्चों के बीच में विज्ञान के अनेक प्रयोगों को प्रदर्शित व उनकी व्याख्या की गई।
साथ-साथ तथाकथित चमत्कारों का पर्दाफाश उनके वैज्ञानिक कारण को प्रयागराज से आए विशेषज्ञ प्रमोद मिश्रा द्वारा उपस्थित छात्रों व अभिभावकों तथा जनसामान्य के बीच प्रदर्शित किया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों द्वारा तथाकथित चमत्कारों के ऊपर गीत प्रस्तुत किया गया जिसको लोगों ने बहुत सराहा।
कार्यक्रम का संचालन जिला विज्ञान क्लब बलिया के सह समन्वयक सुधीर कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान सहायक अध्यापक स्वाति श्रीवास्तव, कंचन मिश्रा, श्वेता वर्मा आदि ने सक्रिय सहभागिता के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया। आभार स्कूल के प्रिंसिपल प्रदीप कुमार सिंह ने व्यक्त किया।
Comments
Post a Comment