Posts

18 सितम्बर, विश्व जल निगरानी दिवस पर विशेष-

Image
अभी नहीं चेते तो भविष्य में आयेगा घोर जल संकट                                               डाॅ० गणेश पाठक                                                  पर्यावरणविद्   विश्व स्तर पर प्रत्येक वर्ष 18 सितम्बर को " विश्व जल निगरानी दिवस" मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य विश्व भर में जल संसाधनों की निगरानी एवं संरक्षण के प्रति जन-  जागरूकता तथा भागीदारी सुनिश्चित करना है। यह एक ऐसा अन्तर्राष्ट्रीय कार्यक्रम है जिसके तहत व्यक्तियों, विद्यालयों, समुदायों एवं संगठनों को स्थानीय नदियों, नालों एवं अन्य जल स्रोतों की वस्तु स्थिति की निगरानी करने में सहभागिता निभाई जाती है।  विश्व जल निगरानी दिवस पर जल की गुणवत्ता के महत्व की परख करने एवं उसके संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए समुदायों को प्रोत्साहित किया जाता है। इस ...

क्षय रोगियों में पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम

Image
जेएनसीयू में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत क्षय रोगियों को वितरित की गई पोषण पोटली बलिया। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा तथा कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ल के निर्देशन में टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत विश्वविद्यालय परिसर में क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विश्वविद्यालय द्वारा क्षय रोगियों को गोद लेकर उन्हें पोषण सहयोग उपलब्ध कराने की पहल की गई, जिसमें मूंगफली, भुना चना, गुड़, सत्तू, तिल, गजक आदि प्रोटीन एवं पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य सामग्री शामिल थी। विशेषज्ञों के अनुसार टीबी रोगियों के उपचार में संतुलित एवं पौष्टिक आहार की महत्वपूर्ण भूमिका होती है तथा पर्याप्त पोषण रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में सहायक होता है।   कार्यक्रम में बलिया सदर, हनुमानगंज, बेरुआरबारी एवं दुबहड़ क्षेत्र के क्षय रोगियों को पोषण सहयोग प्रदान किया गया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर डॉ. विजय रंजन के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान

Image
मरीजों में फल वितरण और घर-घर दीप जलाने का भी कार्यक्रम।  सिकंदरपुर (बलिया)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से गुरुवार को सेवा एवं स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र 359 में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं चिकित्सक डॉ. विजय रंजन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रातः काल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान अस्पताल परिसर में साफ-सफाई के साथ पौधारोपण भी किया गया। अभियान के दौरान डॉ. विजय रंजन ने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर के विभिन्न हिस्सों में साफ-सफाई की तथा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया गया। इसके अतिरिक्त भारी संख्या में फल वितरण कर सेवा भाव का कार्य किया गया।   कैंप कार्यालय सिकंदरपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घायु होन...

सुनील मौर्य के जिलाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

Image
सपा कार्यालय में सामाजिक एकजुटता के संदेश के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती बलिया। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर भगवान विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा, उल्लास और सामाजिक एकजुटता के संदेश के साथ मनाई गई। पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके श्रम, सृजन और निर्माण के आदर्शों को याद किया। इस अवसर पर सुनील कुमार मौर्य के समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की और राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्णय के प्रति आभार जताया। इस मौके पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष /प्रवक्ता  सुशील पाण्डेय कान्हजी ने कहा कि सुनील कुमार मौर्य का जिलाध्यक्ष मनोनीत होना संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए उत्साह और विश्वास का संदेश है। उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट कर जनता के बीच समाजवादी विचारधारा को और मजबूती से पहुंचाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2027 का विध...

विद्यार्थियों को दिया गया प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण

Image
पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में चिकित्सकों ने समझाए स्वास्थ्य सुरक्षा के जरूरी उपाय बलिया। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बलिया में छात्र- छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक दिवसीय प्राथमिक उपचार जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।  कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को आपात स्थिति में प्राथमिक उपचार देने के साथ स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सावधानियों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर चिकित्सकों की टीम ने छात्र-छात्राओं की प्राथमिक स्वास्थ्य जांच भी की। कार्यक्रम में डा. क्षितिज सिंह, डा. निखिल कुमार तिवारी, डा. मनीष तिवारी, डा. राजकेश कुमार एवं डा. बादल राज ने विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार की विभिन्न विधियों की जानकारी दी। डा. क्षितिज सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी प्रत्येक व्यक्ति के लिए जरूरी है। दुर्घटना, चोट, रक्तस्राव, बेहोशी अथवा अचानक स्वास्थ्य समस्या की स्थिति में घबराने के बजाय प्राथमिक उपचार की जानकारी बेहद उपयोगी साबित हो सकती है। उन्होंने बच्चों से स्वच्छता अपनाने और अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। ...

जननायक चंद्रशेखर फेफना खेल महोत्सव का शंखनाद

Image
पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू होगा रजिस्ट्रेशन बलिया। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के जन्म शताब्दी वर्ष में युवा तुर्क को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इस सत्र का ' फेफना खेल महोत्सव ' जननायक को समर्पित होगा। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने मंगलवार निज आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में 'जननायक चंद्रशेखर फेफना खेल महोत्सव' का शंखनाद किया पूर्व मंत्री ने बताया कि फेफना विधानसभा की युवा खेल प्रतिभाओं को तलाशने, तराशने एवं सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित खेल महोत्सव हेतु खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से प्रारंभ कर दिया जाएगा। 22 अक्टूबर से 30 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस वर्ष के फेफना खेल महोत्सव को आठ क्लस्टर में आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक क्लस्टर में विधान सभा की तीन से चार न्याय पंचायत के खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा करेंगे। क्लस्टर विजेताओं को पुरस्कृत करने के उपरांत उन्हें पांच दिवसीय ग्रैंड फाइनल में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। जूनियर व सीनियर पुरुष तथा महिला वर्ग की क्लस...

रोटरी क्लब ब्लड एंड ऑर्गन डोनर्स की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

Image
कार्यक्रम को सफल एवं प्रभावी बनाने के लिए सदस्यों को सौंपी गई विभिन्न जिम्मेदारियाँ  वाराणसी। रोटरी क्लब ब्लड एंड ऑर्गन डोनर्स वाराणसी की आज महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रो. राजेश कुमार गुप्ता, चार्टर अध्यक्ष ने की तथा संचालन रो. डॉ. आशीष गुप्ता ने किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य रोटरी गवर्नर रो. पूनम गुलाटी जी की आधिकारिक यात्रा, क्लब के आगामी सोशल प्रोजेक्ट्स, मेंबरशिप ग्रोथ तथा रोटरी फाउंडेशन में योगदान को लेकर विस्तृत चर्चा एवं कार्ययोजना तैयार करना रहा। बैठक में निर्णय लिया गया कि 20 सितंबर 2026 को क्लब का शपथ ग्रहण समारोह एवं रोटरी गवर्नर की आधिकारिक यात्रा संयुक्त रूप से होटल हिंदुस्तान, मलदहिया, वाराणसी में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम को सफल एवं प्रभावी बनाने के लिए सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियाँ भी सौंपी गईं। बैठक में रो. संगीता राय, रो. प्रो. मधु सिंह, रो. अभिमन्यु वर्मा, रो. राहुल चौरसिया, रो. विजय सिंह, रो. दिव्यांक सिंह एवं रो. हरिओम रस्तोगी सहित क्लब के प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। अंत में रो. राहुल चौरसिया ने सभी उपस्थित सदस्यों का ध...

एआई के लाभप्रद उपयोग के उद्देश्य से राज्य विश्व विद्यालयों का दो दिवसीय 'ए.आई. मंथन

Image
एआई मंथन में जेएनसीयू की रही सहभागिता बलिया। राज्य विश्वाविद्यालयों की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों के लिए कृत्रिम मेधा (एआई) का लाभप्रद उपयोग करने के उद्देश्य से छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में राज्य विश्वविद्यालयों को दो दिवसीय  'ए.आई. मंथन 2.0/ ए. आई. शिखर सम्मेलन' आयोजित किया गया।  उक्त आयोजन में जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल के नेतृत्व में कुलसचिव एस. एल. पाल, डॉ. पुष्पा मिश्रा, शैक्षणिक निदेशक, डॉ. प्रियंका सिंह, आई.क्यू.ए.सी. हेड, हर्ष त्रिपाठी एवं कन्हैया पाण्डेय की टीम ने  सहभागिता की। इस सम्मेलन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विभिन्न आयामों, शिक्षा, शोध, स्वास्थ्य, कृषि, शासन, रोजगार एवं तकनीकी विकास में इसकी संभावनाओं सहित विश्वविद्यालय प्रशासन में एआई की उपयोगिता पर देशभर से आए विशेषज्ञों व शिक्षाविदों द्वारा विचार-विमर्श किया गया।  एआई मंथन-2.0 का उद्देश्य एआई को उच्च शिक्षा की व्यवस्थाओं से जोड़ते हुए नई दिशा में आगे बढ़ना था। इ...

संस्कृति की संवाहक एवं संरक्षक होती हैं भाषाएं: डॉ. विवेकानंद देव

Image
चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में हिन्दी दिवस का हुआ आयोजन बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में सोमवार को हिन्दी दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिन्दी विभाग द्वारा भारतीय संस्कृति के संरक्षण में हिन्दी की भूमिका विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।  मुख्य वक्ता डॉ. विवेकानंद देव पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि संस्कृति और भाषा का अन्योन्याश्रित सम्बन्ध होता है। भाषाएं संस्कृति की संवाहक एवं संरक्षक होती हैं। भारतीय संस्कृति की धारा अजस्र प्रवाहित होती रही है जिसमें भारतीय भाषाओं विशेषकर हिन्दी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। हिन्दी के रचनाकारों सूर, कबीर, तुलसी आदि ने अपनी रचनाओं के माध्यम से भारतीय संस्कृति के संरक्षण में महनीय योगदान दिया है। विशेषकर रामचरितमानस ने देश में ही नहीं विदेशों में भी जहाँ गिरमिटिया मजदूर गये वहाँ भारतीय संस्कृति की ध्वजा फहरायी है।  कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल के संरक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. विनीत सिंह, छात्र कल्याण अधिष्ठाता ने की। कार्यक्रम में स्वागत डॉ. प्रवीण नाथ यादव, विषय प्रवर...

आजादी का आन्दोलन है हिन्दी का आंदोलन: प्रो. सन्तोष प्रसाद गुप्त

Image
हिन्दी दिवस/ हिन्दी पखवारा अभियान 2026 की हुई शुरूआत कबीरम् समाज के तत्वावधान में शिक्षक सप्ताह अभियान का हुआ समापन बलिया। कबीरम् समाज बलिया तथा अखिल भारतीय कबीरम् सेवा संघ, गर्जपतिपूरम व जनता जनार्दन मंच , बलिया के तत्वावधान में टी0डी0 काॅलेज के जाने-माने कृषि अर्थशास्त्री डाॅ0 सत्यानन्द गुप्त के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शिक्षा, शिक्षण तथा शिक्षकों के अधिकारों को लेकर 05 सितम्बर 2026 से 12 सितम्बर 2026 तक चलने वाला शिक्षक सप्ताह अभियान का समापन हुआ तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सम्बोधित पुनः ज्ञापन पत्र भेजकर 14 सितम्बर हिन्दी दिवस/ हिन्दी पखवारा अभियान 2026 की शुरूआत हुई।  उक्त अवसर पर अखिल भारतीय विश्वविद्यालय सम्बद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ (ए0आई0एफ0यू0सी0टी0ओ0) के आजीवन सदस्य तथा संरक्षक एवं श्री मुरली मनोहर टाउन पी0जी0 काॅलेज, बलिया अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सन्तोष प्रसाद गुप्त ने बताया कि हिन्दी का आन्दोलन आजादी का आन्दोलन है। भारत में हिन्दी आन्दोलन हिन्दी तथा देवनागरी लिपि को सामाजिक, शैक्षणिक तथा प्रशासनिक क्षेत्रों में स्थापित...

जेएनसीयू में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को मिली कलात्मक अभिव्यक्ति

Image
'मानवता सर्वोपरि' विषयक पोस्टर एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ल के संरक्षण में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर सोमवार को मानवता सर्वोपरि विषय पर पोस्टर एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की भावना, उसके उद्देश्यों तथा वैश्विक स्तर पर मानवता, शांति, सहयोग, समानता और सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों से परिचित कराना था। विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए पोस्टरों एवं पेंटिंग में मानव एकता, विश्व शांति, आपसी सहयोग, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण तथा विकसित एवं समावेशी विश्व जैसे विषयों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया। रंगों और विभिन्न कलात्मक माध्यमों के माध्यम से विद्यार्थियों ने यह संदेश देने का प्रयास किया कि विश्व की प्रगति का वास्तविक आधार मानवता और परस्पर सहयोग है। इस अवसर पर ललित कला विभाग की प्रभारी डॉ. रूबी, डॉ. दिव्या सिंह एवं श्री ज्ञानेंद्र चौहान ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए ब्रिक्स...

गद्य और पद्य के मार्मिक सर्जक राजेश कुमार सिंह 'श्रेयस' का लोकार्पण

Image
हिन्दी दिवस की पूर्व संध्या पर भेंट वार्ता एवं पवन बख्शी जी की संपादित कृति का हुआ लोकार्पण लखनऊ। युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच उत्तर प्रदेश इकाई के अंतर्गत शोधपरक गतिविधियों को संचालित करने वाले पटल श्रेयस साहित्य शोध केंद्र, लखनऊ के तत्वावधान में हिन्दी दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में 'हिंदी भाषा : भारतीय आत्मा की भाषा' विषय पर एक भेंट वार्ता का आयोजन किया गया।  इस कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि के रूप में हिन्दी और आध्यात्म के विद्वान साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम हेतु वार्ताकार रूप में श्री राजेश 'श्रेयस' जी ने डॉ. उपाध्याय से हिंदी के प्रसार एवं उत्थान के विषय में बहुत सारे प्रश्न पूछे, जिसका सारगर्भित उत्तर डॉ. उपाध्याय जी के द्वारा दिया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. जयप्रकाश तिवारी जी ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. विद्यासागर उपाध्याय जी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में साहित्यिक चिंतक श्री वरुण पाठक जी एवं आध्यात्मिक काव्य साहित्य में गहरी पकड़ रखने वाले गीतकार  डॉ.अ...