पीएम मोदी के जन्मदिन पर डॉ. विजय रंजन के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान

मरीजों में फल वितरण और घर-घर दीप जलाने का भी कार्यक्रम। 
सिकंदरपुर (बलिया)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से गुरुवार को सेवा एवं स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र 359 में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं चिकित्सक डॉ. विजय रंजन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रातः काल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान अस्पताल परिसर में साफ-सफाई के साथ पौधारोपण भी किया गया।

अभियान के दौरान डॉ. विजय रंजन ने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर के विभिन्न हिस्सों में साफ-सफाई की तथा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया गया। इसके अतिरिक्त भारी संख्या में फल वितरण कर सेवा भाव का कार्य किया गया। 

 कैंप कार्यालय सिकंदरपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घायु होने के लिए किया गया हवन पूजन 

इस अवसर पर डॉ. विजय रंजन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और जनकल्याण के विजन को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न सेवा कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुबह स्वच्छता अभियान और पौधारोपण के बाद दोपहर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरित किए गए। वहीं, शाम को लोगों के घर-घर पहुंचकर दीप जलाने का कार्यक्रम भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेवा के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचना ही इन कार्यक्रमों का उद्देश्य है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से विभिन्न स्थानों पर सेवा गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। सिकंदरपुर में भी आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सेवा का संदेश देने का प्रयास किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और स्वच्छता एवं पौधारोपण अभियान में सहभागिता की।
रिपोर्ट: असगर अली

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन