जेएनसीयू में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को मिली कलात्मक अभिव्यक्ति

'मानवता सर्वोपरि' विषयक पोस्टर एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ल के संरक्षण में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर सोमवार को मानवता सर्वोपरि विषय पर पोस्टर एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की भावना, उसके उद्देश्यों तथा वैश्विक स्तर पर मानवता, शांति, सहयोग, समानता और सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों से परिचित कराना था।

विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए पोस्टरों एवं पेंटिंग में मानव एकता, विश्व शांति, आपसी सहयोग, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण तथा विकसित एवं समावेशी विश्व जैसे विषयों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया। रंगों और विभिन्न कलात्मक माध्यमों के माध्यम से विद्यार्थियों ने यह संदेश देने का प्रयास किया कि विश्व की प्रगति का वास्तविक आधार मानवता और परस्पर सहयोग है।

इस अवसर पर ललित कला विभाग की प्रभारी डॉ. रूबी, डॉ. दिव्या सिंह एवं श्री ज्ञानेंद्र चौहान ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों एवं उसके वैश्विक महत्व को साझा किया। बताया कि कला केवल सौंदर्य की अभिव्यक्ति का माध्यम मात्र नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता, मानवीय मूल्यों और वैश्विक संदेशों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम भी है।

कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सामाजिक संवेदनशीलता, राष्ट्रीय चेतना एवं वैश्विक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
रिपोर्ट: विनय कुमार

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन