हनुमान जयंती पर शिव चर्चा का हुआ आयोजन

सस्वर भजनों के माध्यम से भगवान के विभिन्न प्रसंगो को भावपूर्ण रुप से किया रेखांकित
रसड़ा (बलिया)। पंचमुखी हनुमान सेवा समिति, रसड़ा के तत्वावधान में नगर के वार्ड नं0 8 हनुमान नगर स्थित नवनिर्मित पंचमुखी हनुमान मंदिर पर दिनांक 2 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर शिवचर्चा तथा सायंकाल 6.30  बजे से हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया।

 शिवचर्चा में सैकड़ों महिलाओं की उपस्थिति में भगवान शिव के रुद्रावतार एवं प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त श्री हनुमान जी के जन्म की कथा को महिला वक्ताओं द्वारा गायन के माध्यम से विस्तार से वर्णन किया गया। उपस्थित श्रद्धालु ममतामयी माताओं एवं बहनों ने सस्वर भजनों के माध्यम से भगवान शिव सहित भगवान राम, कृष्ण, वीर हनुमान आदि के प्रसंगो को भावपूर्ण रुप से रेखांकित किया। 

तत्पश्चात पं0 रमेश तिवारी (पुजारी ) के नेतृत्व में सायं श्री हनुमान चालीसा का 11 बार संगीतमय समवेत पाठ, हवन, आरती तथा प्रसाद का वितरण किया गया। समवेत पाठ में भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर समिति के संयोजक सुरेश चन्द ने कहा कि हनुमान जी और हनुमान चालीसा दोनों का भारतीय संस्कृति में अवर्णनीय आस्था है। हनुमान जी का नाम आते ही हमारे अंदर एक अद्भुत शक्ति का संचार होने लगता है। जीवन की हर समस्या का समाधान हनुमान चालीसा द्वारा किया जा सकता है। 

सम्वेत पाठ में सर्व श्री सानन्द तिवारी, रिंकू सिंह, ध्रुव जी सोनी, चन्देलाल ठठेरा, आशीष गुप्ता, मनोज गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, केशव जायसवाल, अंचल सोनी, पिंटू सोनी, संजीव मोदनवाल, आलोक जायसवाल, विजय कुमार ठठेरा, आशुतोष, विनोद कुमार गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, संजय ठठेरा, दिनेश बरनवाल, पप्पू गुप्ता आदि सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: लल्लन बागी

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा