सीताराम के नेतृत्व में कबीरम समाज ने जिलाधिकारी बलिया से किया भेंट
मिला आश्वासन, जिला मुख्य विकास अधिकारी को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया। लोकसभा क्षेत्र बलिया के पूर्व प्रत्याशी सीताराम के नेतृत्व में कबीरम समाज- बलिया तथा अखिल भारतीय कबीरम् सेवा संघ, गर्जपतिपुरम् के प्रतिनिधिमण्डल कार्यालय जिलाधिकारी बलिया पहुंचकर सात सूत्रीय अनुमोदित डिमाण्ड की घोषणा को लेकर जिलाधिकारी मा0 श्री मंगला प्रसाद सिंह से मिला।
सीताराम जी ने वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीरामजी ठाकुर के प्रपत्र दिनांक 18.02.2026 का हवाला देते हुए कहा कि सात सूत्रीय डिमाण्ड की पूर्व में जिलाधिकारी कार्यालय, बलिया, मुख्यमंत्री कार्यालय उ0प्र0, प्रधानमंत्री कार्यालय नई दिल्ली द्वारा कई बार अनुमोदन किया जा चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अब सिर्फ औपचारिक घोषणा किया जाना शेष रह गया है। वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीरामजी ठाकुर के प्रपत्र को जोरदार ढ़ंग से रखते हुए पुनः कहा कि प्रशासनिक सुधार विभाग नई दिल्ली के प्रपत्र पी0एम0ओ0पी0जी0/डी0/ 2026/0036090 तथा जनसुनवाई सं0- 60000260049395 के प्रपत्र इत्यादि सारे मामलों का निपटारा किया जा चुका है। सात्र सूत्रीय डिमाण्ड का कई बार अनुमोदित की जा चुकी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अब सिफ औपचारिक घोषणा किया जाना शेष रह गया है। अतः आप उक्त प्रपत्र पर जल्द से जल्द कार्यवाही करते हुए भारत के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी से घोषणा कराने की कृपा करें।
मा0 श्री मंगला प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी, बलिया ने आश्वासन देते हुए मुख्य विकास अधिकारी बलिया को जांच व आख्या रिपोर्ट यथाशीघ्र प्रस्तुत किये जाने का आवश्यक दिशा निर्देश जारी की। सात सूत्रीय अनुमोदित डिमाण्ड का संक्षेप में विवरण इस प्रकार है। जैसे-
1- 19 अगस्त बलिया बलिदान दिवस को राष्ट्रीय मान्यता प्रदान किया जाय।
2-पुरानी पेंशन योजना पुनः बहाल किया जाय।
3-नई पेंशन योजना रद्द किया जाय, यू0पी0एस0 रद्द किया जाय।
4-संविदा/तदर्थ/मानदेय अस्थायी कर्मियों की सेवाओं का स्थायीकरण एवं विनियमितीकरण किया जाय।
5-शोधार्थियों को रू0-25000 (रू0 पच्चीस हजार) शोध अध्येत्तावृत्ति प्रतिमाह प्रदान किया जाय।
6-आधार कार्ड की अनिवार्यता व बाध्यता समाप्त किया जाय।
7-मुरली मनोहर के नाम पर केन्द्रीय विश्वविद्यालय स्थापित किया जाय इत्यादि।
उक्त अवसर पर यह भी कहा गया कि समाजसेवी घूराराम जी जो लोकसभा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी भी रह चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी उनके मो0नं0- 7275910783 पर बात करें, मुलाकात करें तथा सभी डिमाण्ड को पूर्ण किये जाने की आश्वासन प्रदान करें ताकि वे संतुष्ट रहें। इसी क्रम में घूराराम समाजसेवी द्वारा कहा गया कि प्रधानमंत्री कार्यालय, नई दिल्ली तथा मुख्यमंत्री कार्यालय, उ0प्र0 के अधिकारीगण उनके मो0नं0- 7275910783 पर विगत कई दिनों से सम्पर्क में रहे हैं। जिनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी जल्द ही सभी डिमाण्ड की पूर्ण किये जाने की घोषणा कर सकते हैं। सिर्फ औपचारिक घोषण किया जाना शेष रह गयी है।
जिलाधिकारी मा0 श्री मंगला प्रसाद सिंह के भेंट के दौरान भी आश्वासन मिला है। उक्त अवसर पर बलिया के मालवीय मुरली बाबू के बचपन के साथी वरिष्ठ श्रीरामजी ठाकुर सहित घूराराम समाजसेवी प्रो0 संतोष प्रसाद गुप्त, नित्या बचन राम, विनय पाण्डेय, बब्बन यादव, इत्यादि उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment