पुलिस अधीक्षक से मिला कबीरम समाज एवं अन्य संगठनों का प्रतिनिधिमंडल
सात सुत्रीय अनुमोदित डिमाण्ड को पूूर्ण कराने हेतु सौंपा पत्रक, मिला आश्वासन
बलिया। कबीरम् समाज बलिया तथा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मण्डल के सदस्य व पदाधिकारीगण इत्यादि ने 14 अगस्त दिन शुक्रवार को वरिष्ठ अधिवक्त श्रीराम जी ठाकुर के नेतृत्व में सात सुत्रीय अनुमोदित डिमाण्ड को पूर्ण कर शीघ्र घोषणा कराने हेतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलिया पहुंचकर एस0पी0 श्री ओमवीर सिंह से किया भेंट, पत्रक सौंपा गया।
श्रीराम जी ठाकुर ने कहा कि सात सुत्रीय अनुमोदित डिमाण्ड जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी भारत सरकार, नई दिल्ली को सम्बोधित है जिसको संज्ञान में लेते हुए शासन/प्रशासन के स्तर पर कई बार अनुमोदन किया जा चुका है अब सिर्फ घोषणा किया जाना शेष रह गया है। जिसके लिए सभी से सहयोग की अपील की गयी है। सात सुत्रीय अनुमोदित डिमाण्ड का विवरण इस प्रकार है जैसे-
1. 19 अगस्त बलिया बलिदान दिवस/विजय दिवस/शौर्य दिवस को राष्ट्रीय मान्यता प्रदान किया जाय अर्थात सार्वजनिक तथा एकेडमिक अवकाश घोषित किया जाय।
2. पुरानी पेंशन योजना पुनः बहा किया जाय। अर्थात सन् 2004-05 के बाद केन्द्र/राज्य सरकार में नियुक्त कार्मिकों, कर्मचारी, शिक्षक तथा अधिकारीगण इत्यादि को पुरानी पेंशन योजा पुनः बहाल किया जाय।
3. नई पेंशन योजना रदद किया जाय। यू0पी0एस0 रद्द किया जाय।
4. अस्थायी रूप से कार्यरत संविदा कर्मियों का स्थायीकरण तथा विनियमितीकरण किया जाय।
5. शोध अध्येत्तावृत्ति रू0-25000/- (रू0 पच्चीस हजार) प्रतिमाह प्रदान किया जाय।
6. आधार कार्ड की अनिवार्यता व बाध्यता समाप्त किया जाय।
7. बलिया के प्रथम सांसद, कुशल अधिवक्ता तथा स्वतंत्रता सेनानी मुरली मनोहर के नाम पर मुरली मनोहर केन्द्रीय विश्वविद्यालय स्थापित किया जाय।
उक्त अवसर पर भेंट तथा वार्ता के दौरान सात सुत्रीय अनुमोदित डिमाण्ड को पूर्ण कर घोषणा कराने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री ओमवीर सिंह द्वारा आश्वासन मिला है।
उक्त अवसर पर अखिल भारतीय विश्वविद्यालय सम्बद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ (ए0अई0एफ0यू0सी0टी0ओ0) के आजीवन सदस्य व संरक्षक तथा टी0डी0 काॅलेज अर्थशास्त्र, विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सन्तोष प्रसाद गुप्त, वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता श्रीराम जी ठाकुर, घूराराम समाजसेवी प्रचारक- कबीरम् समाज बलिया तथा जनता जर्नादन मंच, बलिया के संयोजक श्री अजय कुमार गुप्ता सहित कामरेड तेजनारायण जी इत्यादि उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment