कबीरम् समाज ने जिला मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापित किया धन्यवाद

सात सुत्रीय डिमाण्ड की जांच/आख्या रिपोर्ट तथा अनुमोदन किये जाने को लेकर किया धन्यवाद ज्ञापित
बलिया। टी0डी0 काॅलेज, चौराहा  स्थित ग्रेसस कम्प्युटर सेन्टर पर कबीरम् समाज-बलिया तथा पूर्वांचल सांस्कृतिक प्रतिभा मंच, बलिया एवं विभिन्न संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में 16 मई दिन शनिवार को सात सूत्रीय अनुमोदित डिमाण्ड को लेकर चर्चा/परिचर्चा की गयी तथा जिला मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा सात सूत्रीय डिमाण्ड की जांच/आख्या रिपोर्ट एवं उसके अनुमोदन किये जाने को लेकर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

 उक्त अवसर पर बलिया के मालवीय मुरली बाबू के बचपन के साथी श्री श्रीरामजी ठाकुर (वरिष्ठ अधिवक्ता, उम्र लगभग 85 वर्ष) ने भारत के प्रधानमंत्री मा0 श्री नरेन्द्र मोदी जी को सम्बोधित ज्ञापन प्रपत्र जनसुनवाई सं0- 20019326003494 इत्यादि का हवाला देते हुए कहा कि पिछले दिनों मा0 श्रीयुत जिलाधिकारी, बलिया ने सात सूत्रीय अनुमादित डिमाण्ड की जांच/आख्या रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए जिला मुख्य विकास अधिकारी को आदेशित की थी जिसको संज्ञान में लेते हुए जिला मुख्य विकास अधिकारी श्री ओजस्वी राज ने दिनांक 13.05.2026 को ही अपनी जांच/आख्या रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए मा0 श्री जिलाधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के लिए अनुमोदित की है।  

अनुमोदित डिमाण्ड का विवरण इस विवरण इस प्रकार है-
1. 19 अगस्त बलिया बलिदान दिवस को राष्ट्रीय मान्यता प्रदान किया जाय।
2. पुरानी पेंशन योजना पुनः बहाल किया जाय।
3. नयी पेंशन योजना रद्द किया जाय। यू0पी0एस0 रद्द किया जाय।
4. संविदाकर्मियों का स्थायीकरण किया जाय।
5. शोधार्थियों को रू0- 25000/- (रू0 पच्चाीस हजार) प्रतिमाह शोध अध्येत्तावृत्ति प्रदान किया जाय।
6. आधार कार्ड की अनिवार्यता व बाध्यता समाप्त की जाय।
7. मुरली मनोहर के नाम पर केन्द्रीय विश्वविद्यालय स्थापित किया जाय, इत्यादि।

उक्त अवसर पर अखिल भारतीय विश्वविद्यालय सम्बद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ की (ए0आई0एफ0 यू0सी0टी0ओ0) के आजीवन सदस्य तथा संरक्षक व टी0डी0 काॅलेज, अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो0 संतोष प्रसाद गुप्त, प्राध्यापक डाॅ0 प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, डाॅ0 सुशील कुमार श्रीवास्तव, डाॅ0 फतेह चन्द बेचैन, वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीरामजी ठाकुर, सहायक अधिवक्ता श्री कृष्ण कुामर चैरसिया, जनता जनार्दन मंच के संयोजक श्री अजय कुमार गुप्ता, पूर्वांचल सांस्कृतिक प्रतिभा मंच, बलिया के संयोजक वरिष्ठ साहित्यकार श्री सुदेश्वर अनाम जी, संयुक्त कर्मचारी परिषद (स्वास्थ्य मिशन) के जिला महामंत्री श्री शैलेश कुमार श्रीवास्तव, समाजसेवी घूराराम, बब्बन यादव, राज अहमद अन्सारी, विवेक कुमार, अनुराग पटेल, कामरेड तेजनारायन जी, सीताराम जी, फत्ते अली खांन, आमिर अली अन्सारी, जाकिर हुसैन, नरेन्द्र कुमार सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, नित्या बचन राम, विनय पाण्डेय, आकाश शर्मा, एजाज अहमद आदि उपस्थित रहे। 

उपस्थितजनों द्वारा कहा गया कि सात सुत्रीय अनुमोदित डिमाण्ड को पूर्ण किये जाने को लेकर जल्द ही सरकार द्वारा घोषणा की जा सकती है। सभी से सहयोग की अपील की गयी। अंत में कार्यक्रम संयोजक आकाश शर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त की।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा