सात सूत्रीय अनुमोदित डिमाण्ड को घोषणा कराने हेतु डीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल
सभी तथ्यों की सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी बलिया ने दिया आश्वासन
बलिया। बलिया के मालवीय मुरली बाबू के बचपन के साथी वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीरामजी ठाकुर, उम्र- 85 वर्ष 18 मई दिन सोमवार को कार्यालय जिलाधिकारी- बलिया पहुॅचकर 7 सूत्रीय अनुमोदित डिमाण्ड को शासन स्तर पर भेजकर प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द मोदी जी, भारत सरकार नई दिल्ली से जल्द से जल्द घोषणा कराने हेतु मा0 जिलाधिकारी श्री मंगला प्रसाद सिंह से भेंट किया।
उन्होंने जनसुनवाई प्रपत्र सं0- 20019326003494 इत्यादि का हवाला देते हुए कहा कि पिछले दिनों भारत के प्रधानमंत्री मा0 श्री नरेन्द्र मोदी जी, भारत सरकार नई दिल्ली को सम्बोधित ज्ञापन/प्रपत्र की सुनवाई करते हुए मा0 श्रीयुत् जिलाधिकारी-बलिया ने जिला मुख्य विकास अधिकारी-बलिया को अपनी जांच आख्या रिपोर्ट प्रस्तुत किये जाने हेतु आदेशित किया था जिसके अनुपालन में जिला मुख्य विकास अधिकारी श्री ओजस्वी राज जी ने दिनांक 13 मई 2026 को ही अपनी जांच व आख्या रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी है तथा शासन स्तर पर भेजने के लिए मा0 श्रीयुत् जिलाधिकारी-बलिया को अपने स्तर से आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु विनम्र निवेदन किया है। अतः आप शासन स्तर पर भेज कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, भारत सरकार नई दिल्ली से जल्द से जल्द घोषणा करने की कृपा करें। सभी तथ्यों की सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी बलिया श्री मंगला प्रसाद सिंह ने आश्वासन दी है।
अनुमोदित डिमाण्ड का विवरण इस प्रकार हैः-
1. 19 अगस्त बलिया बलिदान दिवस को राष्ट्रीय मान्यता प्रदान किया जाय।
2. पुरानी पेंशन योजना पुनः बहाल किया जाय।
3. नई पेंशन योजना रद्द किया जाय।
4. संविदा कर्मियो का स्थाईकरण किया जाय।
5. शोधार्थियों को शोध अध्येत्तावृत्ति रू0 25000/- (पच्चीस हजार रू0) प्रतिमाह प्रदान किया जाय।
6. आधार कार्ड की अनिवार्यता व बाध्यता समाप्त किया जाय।
7. मुरली मनोहर के नाम पर केन्द्रीय विश्वविद्यालय स्थापित किया जाय इत्यादि।
भेट के पश्चात् कलेक्ट्रेट में प्रेसवार्ता के दौरान क्रांतिकारी निर्दल मोर्चा के संगठन मंत्री श्री सीताराम जी, कबीरम समाज- बलिया के अध्यक्ष डॉ0 फतेह चन्द बेचेन, अखिल भारतीय विश्वविद्यालय सम्बद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ (एआईएफयूसीपीओ) के आजीवन सदस्य व संरक्षक तथा टी0डी0 कालेज, अर्थशास्त्र विभागध्यक्ष प्रो0 संतोष प्रसाद गुप्ता, डॉ0 सुशील कुमार श्रीवास्तव, डॉ0 प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, बब्बन यादव, सहायक अधिवक्ता कृष्ण कुमार चौरसिया, समाजसेवी घूरा राम, जाकिर हुसैन, अंजनी सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment