कबीरम समाज द्वारा होली मिलन तथा सम्मान समारोह सम्पन्न

सात सूत्रीय डिमाण्ड के अनुमोदन की खुशी में हुआ कार्यक्रम
बलिया। कबीरम् समाज- बलिया तथा अखिल भारतीय कबीरम् सेवा संघ, गर्जपतिपुरम् के संयुक्त तत्वावधान में जनपद-बलिया के ग्राम-काशीपुर, मिश्र नेऊरी स्थित श्रीरामजी ठाकुर के निजी आवास पर सात सूत्रीय डिमाण्ड के अनुमोदन अर्थात स्वीकृति मिलने तथा उनके पूर्ण किये जाने की घोषणा को लेकर शासन/प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर कार्यवाही किये जाने की खुशी मे होली-मिलन तथा सम्मान समारेाह कार्यक्रम सम्पन्न की गयी। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीरामजी ठाकुर ने की। उपस्थितजनों ने अबीर गुलाल लगाकर खुशी व्यक्त की। 

अध्यक्षता करते हुए श्रीरामजी ठाकुर ने कहा कि पिछले दिनो 18 फरवरी 2026 को लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 के संसदीय क्षेत्र बलिया के पूर्व प्रत्याशी श्री सीताराम के हस्ताक्षर से भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री, माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी, भारत सरकार, नई दिल्ली को भारतीय डाक विभाग द्वारा सात सूत्रीय अनुमोदित डिमाण्ड को पूर्ण व निस्तारण कर क्रियान्वयन हेतु यथा शीघ्र घोषणा किये जाने को लेकर प्रपत्र भेजे गये हैं। कहा गया है कि सारे मामलों का निपटारा कर दिया गया है, मामला बंद कर दिया गया है। किसी प्रकार का कोई शिकायत नहीं रह गयी है। अतः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी सात सुत्रीय अनुमोदित डिमाण्ड को पूर्ण कर जल्द से जल्द घोषणा करने की कृपा करें। शासन व प्रशासन द्वारा कई बार डिमाण्ड का अनुमोदन किया जा चुका है। अनुमोदित डिमाण्ड का विवरण इस प्रकार है। जैसे-1-19 अगस्त बलिया बलिदान दिवस को राष्ट्रीय मान्यता प्रदान किया जाय। 2-पुरानी पेंशन योजना पुनः बहाल किया जाय। 3-नई पेंशन योजना रद्द किया जाय, यू0पी0एस0 रद्द किया जाय। 4-संविदा/तदर्थ/मानदेय अस्थायी कर्मियों की सेवाओं का स्थायीकरण एवं विनियमितीकरण किया जाय। 5-शोधार्थियों को रू0-25000/- (रू0 पच्चीस हजार) शोध अध्येत्तावृत्ति प्रतिमाह प्रदान किया जाय। 6-आधार कार्ड की अनिवार्यता व बाध्यता समाप्त किया जाय। 7-मुरली मनोहर के नाम पर केन्द्रीय विश्वविद्यालय स्थापित किया जाय इत्यादि।

उक्त प्रपत्र को संज्ञान में लेते हुए पी0एम0ओ0पी0जी0/डी0/2026/0036090 तथा जनसुनवाई सं0-60000260049395 के माध्यम से प्रधानंत्री कार्यालय नई दिल्ली ने 24 फरवरी 2026 का मुहर लगाकर मुख्यमंत्री कार्यालय, उ0प्र0 सरकार, लखनऊ तथा मा0 जिलाधिकारी, बलिया को क्रियान्वयन तथा जांच आख्या रिपोर्ट प्रस्तुत किये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी की है। मा0 जिलाधिकारी, बलिया को दिनांक 28 फरवरी 2026 को प्राप्त हुई है जिन्होंने अपने अधीनस्थ उपजिलाधिकारी, सदर-बलिया आपदा एवं राजस्व विभाग को दिनांक 21 मार्च 2026 तक जांच व आख्या रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। शासन/प्रशासन द्वारा उक्त मामले में व्यापक स्तर पर कार्यवाही किये जाने को लेकर सभी को साधुवाद ज्ञापित की गयी तथा सभी से सहयोग की अपील की गयी है। 

आगे होली-मिलन एवं सम्मान समारोह के अवसर पर श्री जाकिर हुसैन को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। जाकिर हुसैन ने कहा कि पिछले 15 वर्षों से प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंच का संचालन करते आ रहे हैं, इस वर्ष 26 जनवरी 2026 को पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड बलिया में उ0प्र0 सरकार के परिवहन मंत्री मा0 दयाशंकर सिंह जी के कर कमलों द्वारा स्मृति चिन्ह/मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया है तथा वे टी0डी0 कालेज में पूर्व नाट्य मंत्री भी रह चुके है। होली मिलन के अवसर पर कबीरम समाज तथा जनता जर्नादन मंच द्वारा उन्हे सम्मानित किया जाना गौरव की बात है।

आगे कबीरम समाज बलिया के अध्यक्ष डाॅ0 फतेह चन्द ‘‘बेचैन’’ ने कहा कि होली का पर्व भाईचारा तथा कौमी एकता का संदेश देती है। आगे उन्होेंने कहा कि सात सुत्रीय डिमाण्ड का शासन व प्रशासन के स्तर पर अनुमोदित किया जाना सभी के लिए खुशी की बात है। जनपद का नाम रौशन होगा। जनता जर्नादन मंच के संयोजक अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि बलिया के बिना भारत अधूरा है। अतः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा सभी अनुमोदित डिमाण्ड को पूर्ण किये जाने हेतु प्रयास किये जा रहे हैं जिसकी जल्द ही वे घोषणा करेंगे। आगे जनपद-बलिया के ग्राम-कृपालपुर, पो0-सोनवानी निवासी घूराराम समाजसेवी द्वारा कहा गया कि प्रधानमंत्री कार्यालय, नई दिल्ली तथा मुख्यमंत्री कार्यालय, लखनऊ के अधिकारीगण विगत कई दिनों से उनके मो0नं0-7275910783 पर सम्पर्क में रहे है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी उनके मो0नं0- 7275910783 पर बात करें, मुलाकात कर सभी डिमाण्ड को पूर्ण करने का आश्वासन प्रदान करें ताकि वे संतुष्ट रहें। अधिकारीगणों ने कहा है कि जल्द ही सभी डिमाण्ड को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पूर्ण कर घोषणा कर दी जायेगी जिसके लिए प्रयास जारी है।

आगे टी0डी0 कालेज, बलिया, अर्थशास़्त्र विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष सेवा निवृत्त प्रोफेसर डाॅ0 सुशील किशोर श्रीवास्तव ने बलिया के मालवीय मुरली बाबू तथा टी0डी0 कालेज के पूर्व प्राचार्य सीताराम चतुर्वेदी के कृतित्व व व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि मुरली मनोहर के नाम पर केन्द्रीय विश्वविद्यालय की डिमाण्ड मांगी नहीं गयी थी बल्कि तत्कालीन पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने ही बलिया की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर मुरली मनोहर केन्द्रीय विश्वविद्यालय की प्रपत्र 2017 में ही देकर बलिया को सम्मानित किया था जिसको लेकर कबीरम समाज द्वारा निरन्तर संघर्ष जारी रहा है। अब प्रधानंत्री नरेन्द्र मोदी जी को सिर्फ घोषणा करनी शेष रह गयी है। अखिल भारतीय विश्वविद्यालय सम्बद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ (ए0आई0एफ0 यू0सी0टी0ओ0) के आजीवन सदस्य व संरक्षक तथा टी0डी0 कालेज अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रोफेसर संतोष प्रसाद गुप्त ने कहा कि सात सूत्रीय डिमाण्ड का अनुमोदन किये जाने से न सिर्फ कर्मचारी, अधिकारी, शिक्षक, शोधार्थी बल्कि आमजन भी लाभान्वित होगें। शासन व प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर प्रयास किये जा रहे हैं।

 उक्त अवसर पर अजय कुमार गुप्ता, सीताराम, सतेन्द्र नाथ वर्मा, भोला चैधरी, श्रीरामजी ठाकुर, प्रो0 संतोष प्रसाद गुप्त, सहायक प्रो0 संजय कुमार गुप्ता, डाॅ0 संतोष यादव, अधिवक्ता प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, रमेश चन्द प्रसाद, बब्बन यादव, विनय पाण्डेय, सत्यबीर ओझा, जितेन्द्र यादव, गोरख प्रजापति, कामरेड तेजनारायण, संजय सिन्हा इत्यादि उपस्थित रहे। अंत में कार्यक्रम संयोजक अनुप कुमार श्रीवास्तव ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

टाउन पॉलिटेक्निक के सिविल छात्रों का निर्माणाधीन रोडवेज में औद्योगिक भ्रमण