उ0प्र0 की मदर टेरेसा स्वास्थ्य कर्मी स्व0 श्रीमती लक्ष्मी देवी को कबीरम् समाज ने किया याद
पुष्पांजलि अर्पित कर उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर डाला गया प्रकाश
बलिया। अखिल भारतीय विश्वविद्यालय सम्बद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ (ए0आई0एफ0यू0 सी0टी0 ओ0) तथा कबीरम् समाज के संयुक्त तत्वावधान में आज दिनांक 14.04.2026 दिन मंगलवार को प्रातः काल 10.30 बजे कलेक्ट्रेट, बलिया स्थित भारत रत्न डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर 131वीं जयंती मनायी गयी। तदोपरांत श्रीराम विहार काॅलोनी स्थित श्रीमती सुमन मिश्रा के आवास पर चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की स्वास्थ्यकर्मी स्व0 श्रीमती लक्ष्मी देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया।
श्री मुरली मनोहर टाउन पी0जी0 काॅलेज, बलिया, अर्थशास्त्र -विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ0 प्रोफेसर सन्तोष प्रसाद गुप्त ने बताया कि उनकी माता जी गाजीपुर जनपद के जंगीपुर के निकट स्थित देवकठिया ग्राम में अम्बेडकर जयंती 14 अप्रैल को ही 1980-81 के आस-पास ए0एन0एम0 के पद पर श्रीमती लक्ष्मी कुमारी के नाम से सरकारी सेवा की शुरूआत की थी। उन्होंने प्रतापगढ़ से ट्रेनिंग ली थी। स्वास्थ्य, चिकित्सा एवं परिवार कल्याण के क्षेत्र में उन्हें आज भी याद किया जाता है। 13 अप्रैल 2014 को विरनो ब्लाक स्थित अरसदपुर स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी के रूप में सेवा निवृत्त हुई थी। 13 जुलाई 2021 को गम्भीर बीमारी के कारण उनका देहावसान हो गया। चिकित्स, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभगा के लिए उनका योगदान मदर टेरेसा के रूप मे कहना सर्वथा उपयुक्त है जिसको कभी भुलाया नहीं जा सकता।
उक्त अवसर पर कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी के कल्याण से सम्बन्धित शासन/प्रशाासन के विविध प्रपत्रों व दस्तावेजों का अवलोकन किया गया जिसके माध्यम से बताया गया कि सरकार द्वारा जल्द ही सभी डिमाण्ड को पूर्ण किये जाने की घोषणा की जा सकती है। शासन/प्रशासन के द्वारा व्यापक स्तर पर प्रयास किये जा रहे हैं। जैसे-पुरानी पेंशन योजना पुनः बहाल करना, नई पेंशन योजना रद्द करना, यू0पी0एस0 रद्द करना, सेवाओं का स्थायीकरण करना, विकास भत्ता रू0-2500/-(रू0 पच्चीस सौ) प्रतिमाह प्रति परिवार प्रति सदस्य प्रदान करना, शोध अध्येत्तावृत्ति रू0-25000/-(रू0 पच्चीस हजार) प्रतिमाह प्रदान करना, सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत करना, आधार कार्ड की अनिवार्यता व बाध्यता समाप्त करना, 19 अगस्त बलिया बलिदान दिवस, विजय दिवस तथा शौर्य दिवस के रूप में सार्वजनिक अवकाश घोषित कराना, सम्पूर्ण भारत वर्ष में रामराज्य लागू करना इत्यादि।
उक्त अवसर पर प्रो0 सन्तोष प्रसाद गुप्त, समाजसेवी घूराराम, सीताराम, डाॅ0 फतेह चन्द बेचैन, नित्या बचन राम, डाॅ0 सन्तोष यादव, जाकिर हुसैन, डाॅ0 प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, डाॅ सुशील किशेार श्रीवास्तव, कामरेड तेजनरायन जी, बब्बन यादव, विनय पाण्डेय, श्रीरामजी ठाकुर, प्रतीक कुमार गुप्ता, नन्दू जी वर्मा इत्यादि उपस्थित रहे। अंत में कबीरम् समाज के सचिव (नीतिगत अनुभाग) नित्या बचन राम ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
Comments
Post a Comment