आज भी प्रासंगित है संत कबीर के विचार: प्रो0 सन्तोष प्रसाद गुप्त
कबीरम समाज के तत्वावधान में मनाई गई संत कबीर दास जी की जयंती
बलिया। नगर के श्रीराम विहार काॅलोनी स्थित डाॅ0 सन्तोष प्रसाद गुप्त के आवास ( मिश्रा कुंज, श्रीमती सुमन मिश्रा पत्नी श्री अरविन्द मिश्र) पर कबीरम समाज के तत्वावधान में महान संत कबीरदास जयंती 29 जून दिन सोमवार को मनायी गयी तथा सभी के मंगलमय की कामन की गयी।
उक्त अवसर पर समाजसेवी बब्बन यादव ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि कबीर का संदेश भाईचार, साम्प्रदायिक एकता, प्रेम तथा बन्धुत्व का था जो आज भी सभी के लिए प्रेरणादायी है। आगे अखिल भारतीय विश्वविद्यालय सम्बद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ (ए0आई0एफ0यू0सी0टी0ओ0) के आजीवन सदस्य तथा संरक्षक एवं टी0डी0 काॅलेज अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो0 सन्तोष प्रसाद गुप्त ने कहा कि लगभग 600 वर्ष पूर्व बनारस के लहरतारा के पास नीरू और नीमा के घर में बालक कबीर का जन्म हुआ जो आगे चलकर संत कबीर बना। प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ मास गुरू पूर्णिमा के अवसर पर संत कबीर प्राकट्य दिवस मनाया जाता है। उन्होंने भक्ति काल के निर्गुण शाखा परम्परा की शुरूआत की थी और कहा कि ‘‘हम न मरेें, मरिहें संसारा। हमको मिला जियावन हारा।’’ कबीरदास के विचार आज भी प्रासंगिक है।
उक्त अवसर पर शासन प्रशासन के विधित प्रपत्रों व दस्तावेजाके का अवलोकन किया गया जो इस प्रकार है जैसे-‘‘पूरानी पेंशन योजना पुनः बहाल किया जाय, अर्थात केन्द्र सरकार में सन् 2004 के बाद में नियुक्त कार्मिकों जैसे कर्मचारी, शिक्षकगण, अधिकारीगण इत्यादि। तथा राज्य सरकारो में सन् 2005 के बाद नियुक्त कर्मचारी, शिक्षक व अधिकारीगण इत्यादि को पूरानी पेंशन योजना पुनः बहाल किया जाय। नई पेंशन योजना रद्द किया जाय। यू0पी0एस0 रद्द किया जाय। 19 अगस्त बलिया बलिदान दिवस को राष्ट्रीय मान्यता दिया जाय अर्थात सार्वजनिक तथा एकेडमिक अवकाश घोषित किया जाय। शोध छात्रों को रिसर्च स्काॅलरशिप रू0-25000/-(रू0 पच्चीस हजार) प्रतिमाह प्रदान किया जाय। आधार कार्ड की अनिवार्यता व बाध्यता समाप्त किया जाय। कार्मिकों का स्थायीकरण किया जाय। मुरली मनोहर के नाम पर केन्द्रीय विश्वविद्यालय स्थापित किया जाय इत्यादि।
वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ के संरक्षक समाजसेवी घूराराम जी ने कहा कि जल्द ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सभी डिमाण्ड के पूर्ण किये जाने की घोषणा की जा सकती है। प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारीगणों ने उनके मोबाइल नं0-7275910783 पर कई बार बात कर आश्वासन प्रदान की है परन्तु वे चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी स्वयं ही उनके मोबाइल नं0-7275910783 पर बात कर संतुष्ट करें। आशा व्यक्त की गई कि जल्द ही केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकारों द्वारा सभी डिमाण्ड के पूर्ण किये जाने की घोषणा की जा सकती है। सभी से सहयोग की अपील की गयी।
उक्त अवसर पर समाजसेवी घूराराम, कामरेड तेजनारायण जी, डाॅ0 फतेह चन्द बेचैन, डाॅ0 प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, डाॅ0 सुशील कुमार श्रीवास्वत, नित्या बचन राम, बब्बन यादव, विनय पाण्डेय, इत्यादि उपस्थित रहे। अन्त मे प्रो0 सन्तोष प्रसाद गुप्त ने सभी के प्रति आभार प्रकट की।
Comments
Post a Comment